बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हिंदी विश्व फलक पर हो गई है स्थापित  – डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

हिंदी सलाहकार समिति की 7वीं बैठक संपन्न। भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव श्री कामरान रिजवी, संयुक्त सचिव (ऑटो)- डॉ. हनीफ कुरैशी जी और संयुक्त सचिव (भारी इंजीनियरिंग उपकरण और मशीन टूल्स)- विजय मित्तल जी बैठक में रहे मौजूद।

शेयर करें !
posted on : जून 19, 2023 4:46 अपराह्न
  • भारी उद्योग मंत्री ने कहा, वास्तव में यह हिंदी का अमृतकाल है और मुझे इस बात का गर्व है कि मैं इस दौर का हिस्सा हूं।
  • हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल), सीसीआई (सीमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया), ईपीआईएल (इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड), एचएसएल (हिंदुस्तान सॉल्ट लिमिटेड) और राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (रील) जयपुर जैसे सरकारी उपक्रमों में बढ़ रहा हिंदी का उपयोग।

मसूरी : भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) की हिंदी सलाहकार समिति की 7वीं बैठक उत्तराखंड के मसूरी में संपन्न हुई। बैठक के दौरान भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हिंदी विश्व फलक पर स्थापित हो गई है। प्रधानमंत्री विश्वमंच पर अपनी बात हिंदी में ही रखते हैं। इससे विश्व स्तर पर हिंदी का प्रचार-प्रसार हुआ है और अब सरकारी कामकाज में हिंदी का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। खासकर, पिछले नौ वर्षों में केंद्र सरकार के कार्यालयों में हर स्तर पर हिंदी का काम जितना बढ़ा है, उतना पहले कभी नहीं रहा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि वास्तव में यह हिंदी का अमृतकाल है और मुझे इस बात का गर्व है कि मैं इस दौर का हिस्सा हूं।

बैठक में भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव श्री कामरान रिजवी ने अपने संबोधन में कहा कि पहले फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले सिविल सेवा में अधिक चुने जाते थे, लेकिन अब हिंदी अपनी जड़ें जमा रही है और इस साल की सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में शुरुआती दस सफल परीक्षार्थियों में हिंदी भाषा के परीक्षार्थी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी इतनी क्लिष्ट न हो कि आमजन उसे समझ न सकें। श्री रिजवी ने कहा कि डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय जी जैसा हिंदी प्रेमी मिलना मंत्रालय‌ के लिए सौभाग्य‌ की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी हिंदी आसान हो, तो हिंदी का चलन और अधिक बढ़ सकता है। बैठक के दौरान भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल), सीसीआई (सीमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया), ईपीआईएल (इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड), एचएसएल (हिंदुस्तान सॉल्ट लिमिटेड) और राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (रील), जयपुर जैसे उपक्रमों ने प्रजेंटेशन देकर बताया कि कैसे उनके यहां पर कामकाज में हिंदी का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़े अधिकारियों से लेकर कर्माचारियों के बीच भी हिंदी में ही संवाद होता है। फाइल से लेकर पत्राचार का माध्यम भी हिंदी भाषा ही होती है। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाता है। बैठक में संयुक्त सचिव (ऑटो)- डॉ. हनीफ कुरैशी जी और संयुक्त सचिव (भारी इंजीनियरिंग उपकरण और मशीन टूल्स)- विजय मित्तल जी सहित अन्य अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट,  24×7 अलर्ट रहने के निर्देश 
  • अंकिता ध्यानी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
  • उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 का लाभ शुरू, FTII से पढ़े तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
  • उत्तराखण्ड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त
  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.