रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीटल्स पर बनने वाली चार फिल्मों की शूटिंग ऋषिकेश में, फरवरी 2027 में पहुंचेगी अंतरराष्ट्रीय टीम

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 18, 2026 7:03 अपराह्न
  • ऑस्कर विजेता निर्देशक सैम मेंडेस की फिल्म परियोजना के लिए बीटल्स आश्रम चुना गया
  • 100 से अधिक विदेशी और करीब 150 भारतीय क्रू सदस्य होंगे शामिल

देहरादून। ऋषिकेश का ऐतिहासिक बीटल्स आश्रम एक बार फिर दुनिया की नजरों में आने जा रहा है। विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ के जीवन और संगीत यात्रा पर बन रही अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग फरवरी 2027 में यहां प्रस्तावित है। ऑस्कर विजेता निर्देशक सर सैम मेंडेस के निर्देशन में बन रही इस परियोजना को लेकर रविवार को अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। शूटिंग से उत्तराखंड को वैश्विक फिल्म मानचित्र पर नई पहचान मिलने के साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने क्लोवर नाम से प्रस्तावित फिल्म परियोजना की तैयारियों की जानकारी दी। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के लिए नील स्ट्रीट प्रोडक्शंस, एप्पल कॉर्प्स के सहयोग से द बीटल्स के चारों सदस्यों के जीवन पर आधारित चार अलग-अलग फिल्में बना रही है। ‘द बीटल्स – ए फोर-फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ नाम की इस श्रृंखला को अप्रैल 2028 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्रस्ताव है।

250 से अधिक बाहरी क्रू सदस्यों की मौजूदगी प्रस्तावित

ऋषिकेश में शूटिंग के दौरान 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और करीब 150 भारतीय क्रू सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा स्थानीय तकनीशियनों और अन्य सहयोगियों की सेवाएं भी ली जाएंगी। भारत में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों का समन्वय ‘ऑन द रोड इंडिया’ कर रहा है। परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ होटल, परिवहन और अन्य कारोबार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

फिल्म नीति से अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं को आकर्षित करने पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विविध लोकेशन इसे फिल्म निर्माण के लिए आकर्षक बनाती हैं। राज्य सरकार की फिल्म नीति-2024 के तहत निर्माताओं को अनुकूल वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का प्रयास अधिक से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजनाओं को प्रदेश में लाना है, ताकि स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश की पहचान विश्वभर में योग और आध्यात्मिक नगरी के रूप में है। ‘द बीटल्स’ का भी इस शहर से ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। ऐसे में बीटल्स आश्रम में प्रस्तावित शूटिंग से उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलने के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में बाफ्टा पुरस्कार के लिए नामित ब्रिटिश फिल्म निर्माता एलेक्जेंड्रा डर्बीशायर, भारतीय फिल्म निर्माता दिलीप सिंह राठौर और सुपरवाइजिंग लोकेशन मैनेजर एम्मा पिल शामिल थीं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईएएस बंशीधर तिवारी के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, रहें सतर्क!
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की पहल से कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा राज्य का चौथा सबसे बड़ा बिजली उपकेंद्र
  • कपाट बंद होते ही शीतकालीन प्रवास पर निकले बाबा रुद्रनाथ
  • हटाई गई मतदाता प्रविष्टियों का घर-घर सत्यापन, पात्र मतदाताओं पर फोकस
  • पहाड़ की सड़कों पर रफ्तार नहीं, सावधानी जरूरी
  • चम्पावत की हर ग्रामसभा को 10 लाख, 96 करोड़ की 16 योजनाओं की सौगात
  • अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
  • बीटल्स पर बनने वाली चार फिल्मों की शूटिंग ऋषिकेश में, फरवरी 2027 में पहुंचेगी अंतरराष्ट्रीय टीम
  • कोटद्वार में जल्द शुरू होगी दो सिटी बसों की सेवा
  • उत्तराखण्ड : पोती से दुष्कर्म करने वाले दादा को मिली 20 साल की सजा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.