posted on : सितम्बर 14, 2022 11:41 अपराह्न
कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में हिन्दी दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसबी बत्रा व डीन प्रो. पीएस राणा द्वारा हिन्दी के प्रयोग व इसके सम्मान का आवाहन किया गया। डीन प्रो. पीएस राणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत व हिन्दी भाषा की अन्य भाषाओं की तुलना में अपनी अलग ही महत्ता है। भाषा में रस, छंद, अलंकार, समास, चौपाई, दोहा, सोरठा आदि को समझने की वर्तमान में अत्यन्त आवश्यकता है, जिसके लिए भाषा का ज्ञान आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक गुरजंट सिंह व मुकेश अधिकारी ने किया। छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने विचार रखे गये।
कार्यक्रम में सहा. कुलसचिव अरुण कुमार, ज्ञानेन्द्र, राहुल, धीरेन्द्र, हर्षित, विकास सिंह, विकास कुमार, विकास पाल, श्वेता, ज्योति, साक्षी, शशि, ब्रिजेश, सुभाष, कुसुम, प्रदीप, भुवन, अमृता, मोनिका, पूजा, मिलन,नितिन,रवीन्द्र आदि शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल सिंह, उप कुलाधिपति डॉ. आशा सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी व सभी को हिन्दी भाषा का सम्मान करने का सुझाव व उसे समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का सन्देश दिया।




