रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांवड़ यात्रा शुरू, हरिद्वार शिव भक्ति में सराबोर

शेयर करें !
posted on : जुलाई 30, 2026 3:47 अपराह्न

हरिद्वार। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा गुरुवार से विधिवत शुरू हो गई। यात्रा के पहले दिन हरिद्वार की हर की पैड़ी और गंगा घाटों पर सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कंधों पर कांवड़ और हाथों में गंगाजल लिए श्रद्धालुओं ने “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच गंगा जल भरकर अपनी धार्मिक यात्रा का शुभारंभ किया।

भगवा वस्त्रों और रंग-बिरंगी कांवड़ों से सजी धर्मनगरी पूरी तरह शिवमय नजर आई। गंगाजल भरने के बाद श्रद्धालु भगवान शिव का स्मरण करते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। यह यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी और इस दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है।

यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पूरे मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कांवड़ पटरी मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, हर की पैड़ी, प्रमुख घाटों, मंदिरों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बल के लगभग 6,000 जवान तैनात किए गए हैं।

यात्रा मार्गों पर लगातार पुलिस गश्त की जा रही है, जबकि ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी नेटवर्क और आधुनिक कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे मेले की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.