गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जीआईसी कठूली में नव निर्मित कक्षा- कक्षों तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव के मरमत व सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2021 4:36 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत विकासखण्ड खिर्सू के राजकीय इंटर कॉलेज कठूली में नव निर्मित कक्षा- कक्षों तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव के मरमत व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण होने से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पठन-पाठन करने हेतु समुचित व्यवस्था मिल सकेगी।  कहा कि छात्र-छात्राओं का भविष्य ध्यान में रखते हुए सरकार निरंतर रूप से कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत समस्त विद्यालयों को चटाई मुक्त किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जगह-जगह डिग्री कॉलेज स्थापित कर रही है, जिससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को दूर दराज महाविद्यालयों में नही भटकना पड़ेगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहा कि समस्त स्कूलों को भव्य रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे छात्र-छात्राओं को हर प्रकार की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को मन व लगन से पठन-पाठन करना जरूरी है, जिससे वह अपना सपना पूरा कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पठन-पाठन के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेना जरूरी है। जिससे वह बड़े-बड़े मंचों पर अपना हुनर दिखा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार लगातार विकास की ओर कार्य कर रही है। कहा कि महाविद्यालयों में 4जी कनेक्टिविटी सुचारू की गई है, जिससे छात्र-छात्राएं ऑनलाइन के माध्यम से पठन-पाठन तथा देश व दुनिया की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य कल्याण केंद्र चोपड़ा का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के तत्पश्चात उन्होंने स्थानीय  लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को उज्ज्वला गैस भी वितरित किये।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले। जिससे स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। कहा कि सरकार ने हर गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने का कार्य भी पूर्ण किया है तथा कही मार्गों का कार्य गतिमान पर है। इसके अलावा उन्होंने कहा की जो लोग कोविड-19 टीकाकरण से वंचित रह गये हैं वह लोग भी टीकाकरण अवश्य करवाएं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, सहकारिता अध्यक्ष मातबर सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उधमसिंह नगर के पुल भट्टा थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में चली सड़क पर गोलियाँ, एक महिला हुई घायल
  • मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
  • आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा : देहरादून के 07 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल
  • मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
  • “वन नेशन-वन एजुकेशन” की दिशा में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश
  • चमोली में आफत की बारिश, गुलाबकोटी के पास भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे बंद, मलबा हटाने में जुटीं मशीनें
  • बागेश्वर में भारी बारिश के अलर्ट पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद
  • उत्तराखंड मानसून अपडेट : पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.