शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हेमकुंड साहिब यात्रा : तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर चमोली पुलिस का रहेगा विशेष ध्यान – एसपी सर्वेश पंवार

शेयर करें !
posted on : मई 22, 2025 12:02 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से पुलिस के अधिकारियों बैठक में कहा कि हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने को लेकर यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहद कठिन माने जाने वाली हेमकुंड साहिब–लोकपाल यात्रा में तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा पर पुलिस का फोकस रहेगा। हेमकुंड साहिब यात्रा तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक में एसपी पंवार ने कहा कि 25 मई को कपाट खुलने जा रहे है। इसके चलते तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा और सुरक्षा व सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के कदम उठाए जाएगें। कहा कि हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अभी भी कई स्थानों पर बर्फ जमी हुई है। कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित करते हुए कपाट खुलने की तिथि से पूर्व प्राथमिकता के आधार पर बर्फ को हटवा दिया जाएगा। इससे तीर्थयात्रियों की आवाजाही में मुश्किलें नहीं आएगी। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल की संख्या और तैनाती पर जोर दिया। थानाध्यक्ष गोविन्दघाट को निर्देशित किया गया है कि यात्रा ड्यूटी हेतु आने वाले पुलिस बल के लिए समय रहते आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जानी चाहिए।

पुलिस  अधीक्षक ने सुरक्षा कारणों से यात्रा शुरू होने से पूर्व गोविन्दघाट और घांघरिया क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई को पूर्ण करने पर बल दिया। यह कदम किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए महत्वपूर्ण है। कहा कि यात्रा मार्ग पर संचार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखी जाएगी। वायरलेस सेट की कनेक्टिविटी और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि आपात स्थिति में तत्काल संपर्क स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि चमोली पुलिस श्री हेमकुंड साहिब यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.