मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आयाम, डीएम आशीष भटगांई ने हैलो हेल्थ हेल्पलाइन सेवा का किया शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2025 2:11 पूर्वाह्न

बागेश्वर : पर्वतीय क्षेत्रों में आमजन को सुलभ, त्वरित और सटीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज जिला चिकित्सालय बागेश्वर में हैलो हेल्थ हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा के माध्यम से अब जनपदवासी रात्रिकालीन समय (रात्रि 08 बजे से प्रातः 08 बजे तक) भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। विशेष रूप से दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को यह सेवा बड़ा संबल देगी, जिससे बिना अस्पताल आए ही डॉक्टरों की उपलब्धता, ब्लड स्टॉक, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसी जांच सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी। जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस की सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी।

  • हेल्पलाइन नंबर: 9068520235

कोई भी नागरिक रात्रि में इस नंबर पर कॉल कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले सकता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस सेवा को टोल फ्री बनाया जाए, जिससे कोई भी आर्थिक बाधा न हो और अधिक से अधिक लोग निःशुल्क लाभ उठा सकें। साथ ही इसमें प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं, जो संवेदनशीलता और दक्षता के साथ मरीजों को सही सलाह दे सकें।

स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि डिजिटल टोकन सिस्टम की शुरुआत भी की जा चुकी है। अब ओपीडी में मरीजों को लंबी कतारों में प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। टोकन प्रणाली के माध्यम से उन्हें क्रमवार नंबर प्राप्त होगा और वे अपने समय पर डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि अस्पताल प्रबंधन में पारदर्शिता और सुचारुता भी आएगी।

जिलाधिकारी भटगांई ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि पहाड़ों में रहने वाले हर व्यक्ति को सहज, सम्मानजनक और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा मिले। हेल्पलाइन और डिजिटल नवाचार इस दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।” इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तपन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी, अस्पताल प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • UKD महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, लगाए महिला विरोधी होने के आरोप
  • यूजीसी,आरक्षण और एससी एसटी एक्ट का गढ़वाल में हुआ विरोध, वक्ताओं ने मूल निवास 1950 को लागू करने और राजथानी गैरसैंण बनाने की भी बात की
  • श्री बदरीनाथ धाम दर्शन तथा कथा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
  • चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO बने दिनेश रावत और विनोद नैनवाल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, सूचना तंत्र को मिलेगी नई मजबूती
  • 12 बरस बाद होली भेंट, ‘जा मेरी गौरा जा तू शिव का कैलाश’
  • पिथौरागढ़ में 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, एक व्यक्ति की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव हुआ शुरू
  • उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, विकसित होगा नेविगेशन ऐप
  • आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.