मंगलवार, मार्च 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया ईट राइट यूथ हैकथॉन का शुभारंभ, कहा – स्वस्थ व सेहतमंद खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक होंगे युवा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 10, 2025 3:10 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित अपने शासकीय पर आवास“ईट राइट यूथ हैकथॉन – इनोवेशन चैलेंज” का शुभारंभ किया। यह आयोजन युवाओं में नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने, सही खानपान की संस्कृति विकसित करने तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर डॉ रावत ने कहा कि हैकथॉन का उद्देश्य राज्य के युवाओं में “Eat Right, Eat Healthy, Eat Sustainable” (सही खाओ, स्वस्थ खाओ, टिकाऊ खाओ) की अवधारणा को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सा एवं तकनीकी संस्थानों के छात्र-छात्राएँ इसमें भाग लेकर “ईट राइट” विषय पर अपने नवोन्मेषी विचार एवं समाधान भी प्रस्तुत करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने कहा कि राज्य में हाल के वर्षों में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ जैसे मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मानसिक तनाव एवं हृदय रोगों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। इस चुनौती से युवा वर्ग विशेष रूप से प्रभावित हो रहा है। “ईट राइट इनोवेशन चैलेंज” युवाओं के लिए एक अवसर है कि वे राज्य की खाद्य प्रणाली को और अधिक स्वस्थ, सुरक्षित एवं टिकाऊ बनाने हेतु नवीन समाधान प्रस्तुत करें।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह भी कहा कि “राज्य के युवाओं में जीवनशैली पर आधारित बीमारियों का होना चिंता का विषय है। यदि हम अपने भोजन की गुणवत्ता, पोषण और खानपान की आदतों में सुधार लाएँ, तो इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। ‘ईट राइट यूथ हैकथॉन’ जैसी पहल युवाओं को इस दिशा में सोचने और समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त मंच प्रदान करती है।”

Nutrition Connect एवं GAIN India (Global Alliance for Improved Nutrition) द्वारा प्रायोजित तथा Academy of Management Studies (AMS) द्वारा कार्यान्वित हैकथॉन में प्रतिभागियों को अपने विचार प्रस्तुत करने, प्रोटोटाइप या मॉडल विकसित करने, तथा डिजिटल, सामाजिक और व्यवहारिक नवाचारों के माध्यम से “ईट राइट” अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ विचारों को राज्य स्तर पर पुरस्कार, सम्मान एवं कार्यान्वयन के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

डॉ रावत ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के Fit India Movement पर आधारित विजन को साकार करेगी और “स्वस्थ उत्तराखण्ड – सशक्त उत्तराखण्ड” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के उप आयुक्त गणेश कंडवाल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, GAIN India की कंट्री हेड एस. देबजानी, विजेता एवं एएमएस के वरिष्ठ सलाहकार जे. सी. पांडे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.