सोमवार, फ़रवरी 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरियाणा के खेल मंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का किया दौरा , खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2025 11:41 अपराह्न

 

देहरादून: हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, देहरादून में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का दौरा किया। उन्होंने हरियाणा से भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वे विभिन्न खेल स्थलों पर गए, जिनमें भागीरथी हॉल भी शामिलथा, जहां जिम्नास्टिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही थीं।

मंत्री गौतम ने खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों से बातचीत की और उनकी मेहनत व समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की समृद्ध खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है, जिसमें उत्कृष्ट सुविधाएं, वित्तीय सहायता और करियरके अवसर शामिल हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हरियाणा के खिलाड़ी पहले से ही बहुत अच्छा करते आए हैं, और नेशनल गेम्स में भी बहुत अच्छा कर रहे हैं। उनका उत्साह बढ़ाने के लिए मैं खुद यहां आया हूं।  हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की खेल नीति नेखिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। हमारी सरकार खिलाड़ियों को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करा रही है, चाहे वह वित्तीय सहायता हो या रोजगार के अवसर, ताकि वे केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां हमारे प्रदेश के लिए गर्व की बात हैं।”

इसके साथ ही गौरव गौतम ने उत्तराखंड सरकार द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेल के सफल आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड सरकार ने राष्ट्रीय खेल के लिए बेहतरीन इंतजाम किए हैं। मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने देशभरके खिलाड़ियों के लिए अच्छी सुविधाएं सुनिश्चित की हैं।”

हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और भारतीय खेल जगत में राज्य की प्रमुख भूमिका को मजबूत कर रहे हैं। खेल मंत्री की यह यात्रा खिलाड़ियों के मनोबल को और ऊंचा करनेवाली साबित हुई, जिससे वे प्रदेश और देश के लिए और अधिक गौरवहासिल करने के लिए प्रेरित हुए।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नंदाप्रयाग में संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान
  • एडवेंचर एंड नेचर स्टडी को नीती घाटी क्षेत्र रवाना छात्रों का दल
  • फूलों की घाटी में कैमरे में कैद हुए कस्तुरी मृग, स्नो लेपर्ड और मोनाल
  • दिल्ली मैराथन में वाण की फ्लाइंग गर्ल भागीरथी जीता रजत पदक
  • खिलाड़ियों, किसानों और युवाओं के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता प्रेरणादायक : रेखा आर्या
  • विराट हिंदू सम्मेलन में बोले सीएम धामी, हिंदू समाज की एकता का महापर्व
  • संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी, छात्रवृत्तियां वितरित
  • दिल्ली मैराथन में चमोली की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया
  • पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज
  • दिल्ली मैराथन में चमोली की ‘फ्लाइंग गर्ल’ का जलवा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.