रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : विशेष व्यय प्रेक्षक मधु महाजन ने अधिकारियों को दिये निर्देश, अति संवेदनशील क्षेत्र, बार्डर वाले इलाके तथा जहां-जहां आवश्यक है, सीसीटीवी से निरन्तर रखें निगरानी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 5, 2022 4:36 अपराह्न
हरिद्वार । विशेष व्यय प्रेक्षक मधु महाजन की अध्यक्षता में शनिवार को डाम कोठी में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मधु महाजन विशेष व्यय प्रेक्षक ने अवैध शराब की आवाजाही के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि हरिद्वार जनपद की सीमायें उत्तर प्रदेश के तीन जिलों-मुजफ्फरनगर, बिजनौर तथा सहारनपुर से लगती हैं। इन जिलों सहित सभी क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखी जा रही है। इन जिलों के जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से नियमित रूप से सम्पर्क बना हुआ है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हरिद्वार ग्रामीण आदि क्षेत्रों में, जहां से भी कच्ची शराब या अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलती है, लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, जिसकी वजह से काफी मात्रा मे अवैध शराब की जब्ती भी हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने बैठक में बताया कि स्थाई चेक पोस्टों के माध्यम से भी लगातार वाहनों की चैकिंग की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रायः देखा गया है कि चुनाव के दौरान अधिकतर कच्ची शराब का इस्तेमाल किया जाता है। इस पर विशेष व्यय प्रेक्षक ने निर्देश दिये कि कच्ची शराब बनाने के जो स्रोत हैं, उस पर कड़ी निगरानी रखते हुये, उस स्रोत तक पहुंचकर, उसे ही खत्म करने की कोशिश की जाये। इसके साथ ही ड्रग्स के आवागमन पर भी कड़ी निगाह रखी जाये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि जो भी मामले आते हैं, उसकी एफआईआर जरूर दर्ज की जाये।
 
विशेष व्यय प्रेक्षक मधु महाजन ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि अति संवेदनशील क्षेत्र, बार्डर वाले इलाके तथा जहां-जहां आवश्यक है, सीसीटीवी से निरन्तर निगरानी रखें। उन्होंने नकदी (कैश) पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी अन्य सामानों का आवागमन होता है, उस पर भी कड़ी निगाह रखी जाये। उन्होंने अधिकारियेां से कहा कि आप सभी आपसी समन्वय स्थापित करते हुये गंभीरता से कार्य करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर व्यय प्रेक्षक सुनील कुमार अग्रवाल, शिव स्वरूप सिंह, प्रतिभा चौधरी, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, राज्य नोडल अधिकारी व्यय मन मोहन मैनाली सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं
  • श्री दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज रविवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
  • देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.