बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद : कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सीएम आवास कूच पुलिस ने रोका, हिरासत में कई नेता

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2026 4:57 अपराह्न

देहरादून: हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास घेराव का शक्ति प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड से सीएम आवास की ओर कूच किया। पुलिस ने हाथीबड़कला पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह परेड ग्राउंड में जुटे। यहां प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि खड़गे की रैली स्थल का शुद्धिकरण दलित समुदाय का अपमान है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की भी मांग की गई।

Screenshot 20260907 162614

जनसभा के बाद गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास की ओर मार्च निकाला। तेज बारिश भी उनके हौसले को नहीं तोड़ सकी। पुलिस ने हाथीबड़कला चौकी के पास मजबूत बैरिकेडिंग लगाई और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। कई कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी की। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। प्रदर्शन के कारण देहरादून की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

कांग्रेस का कहना है कि यह शक्ति प्रदर्शन सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए था। पार्टी ने शुद्धिकरण में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और दोषियों को सजा दिलाने की मांग दोहराई। पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

यह विवाद 8 अगस्त को हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुरू हुआ था, जब कुछ संगठनों ने रामलीला मैदान का कथित शुद्धिकरण किया। कांग्रेस इसे छुआछूत की मानसिकता बता रही है, जबकि भाजपा इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाती रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • CM धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
  • हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, 2027 की तैयारियों पर होगा मंथन
  • नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित
  • सत्य निकेतन इमारत हादसा : पीजी संचालक गिरफ्तार, असुरक्षित भवनों पर एमसीडी सख्त
  • उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
  • जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण – डीएम
  • मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
  • शिक्षक डॉ. जसवंत लाल वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड के लिए नामित
  • दिवंगत पत्रकार हरीश बिष्ट की पत्नी को मिली 5 लाख की सहायता
  • नितिन नवीन का उत्तराखण्ड दौरा, विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा का शंखनाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.