शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गढ़वाली फिल्म “घौर एक मंदिर” का भव्य मुहूर्त और शूटिंग शुरू

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 31, 2025 1:13 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड की पावन धरती पर एक और नई गढ़वाली फिल्म निर्माण की शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित गढ़वाली फिल्म “घौर एक मंदिर” का शुभ मुहूर्त मंगलवार 30 अक्टूबर को देहरादून के केसरवाला गांव में धूमधाम से संपन्न हुआ। देहरादून के केसरवाला गांव में आयोजित इस समारोह में महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने पूजा-अर्चना के बीच फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के बीच फिल्म की शूटिंग का भी शुभारंभ किया गया।

INTELLECT INFRACON LLP. के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता संदीप जिंदल और विनोद कुमार गुप्ता, सह-निर्मात्री स्वीटी वालिया हैं। फिल्म की कथा व निर्देशन प्रमोद शास्त्री ने किया है, जबकि संगीत निर्देशन की जिम्मेदारी अमित वी. कपूर निभा रहे हैं। फिल्म के गीत जसपाल राणा और एस.के. चौहान ने लिखे हैं। पटकथा व संवाद भी एस.के. चौहान द्वारा लिखे गए हैं।

फिल्म में कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी, कार्यकारी निर्माता राहुल पांडेय, स्थानीय निर्माता रमेश नौडियाल, और आर्ट डायरेक्टर राजेश नौगाई हैं। प्रमुख कलाकारों में संजू सिलोडी, साक्षी काला, प्रशांत, चेतना मीरा, रमेश रावत, सुमन गौड़, अंशिका, रमेश नौडियाल, गिरिजा सेमवाल, साक्षी रावत सहित अन्य स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मुहूर्त समारोह में कई फिल्मी और सामाजिक हस्तियां बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। इनमें राजीव थपलियाल (अध्यक्ष, ऑल इंडिया बॉडीबिल्डिंग संगठन), जयकृष्ण नौटियाल (पूर्व उपाध्यक्ष, फिल्म विकास परिषद उत्तराखंड), फिल्म विकास परिषद उत्तराखंड से सुरेश भट्ट, सुनील बडूनी, अशोक चौहान, देबू रावत, बी.एस. थापा, अनिल शर्मा (राष्ट्रीय सचिव, किसान मोर्चा) और सूरत सिंह नेगी शामिल रहे।

फिल्म के निर्माता विनोद गुप्ता ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड की कला और संस्कृति से गहरा लगाव है। उन्होंने बताया कि “घौर एक मंदिर” के माध्यम से उत्तराखंड की लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक धरोहर को सिनेमा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि द्वितीय उत्तराखंडी फिल्म अवार्ड का आयोजन आगामी 6 दिसंबर 2025 को देहरादून में किया जाएगा।

मुहूर्त अवसर पर महामंडलेश्वर डॉ. उमाकांत सरस्वती जी महाराज ने फिल्म की टीम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि “विनोद गुप्ता ने जिस तरह से पिछले 20 वर्षों से भोजपुरी फिल्म अवार्ड का सफल आयोजन किया है, उसी तरह अब उत्तराखंडी फिल्म अवार्ड भी प्रदेश की भाषा, कला और संस्कृति की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।”

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.