गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2026 12:28 अपराह्न

थलीसैंण : विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र के आयुर्वेदिक चिकित्सालय चौखाल, चोपताखाल, डुमलोट, गुरफली, खैतोली व भगवतीतलिया में उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, लोकार्पण व शिलान्यास कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। 

मंत्री ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय चौखाल के नव निर्मित भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक सुलभ व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने चोपताखाल में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में चहारदीवारी एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण भी किया। वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईब्रिड कक्ष एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कक्ष विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों व विद्यालय परिवार से संवाद कर शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के सुझाव भी लिए।

मंत्री ने चौखाल में सहकारी समिति गुरफली की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में भी प्रतिभाग किया। बैठक में समिति की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी तथा आय-व्यय का विवरण साझा किया गया। उन्होंने किसानों व सदस्यों की समस्याएं सुनते हुए समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए और सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौखाल में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष में टाइल्स एवं पुस्ता निर्माण, गुरफली में सौंदर्यीकरण, डुमलोट में भवन मरम्मत तथा खैतोली में चहारदीवारी निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया गया। वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमलोट में कक्षा-कक्ष व प्रयोगशाला मरम्मत कार्यों का लोकार्पण करते हुए कंप्यूटर लैब का शिलान्यास भी किया गया। मंत्री ने कहा कि इन कार्यों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके अलावा उन्होंने भगवतीतलिया उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रजनी देवी व शांति देवी सहित आनंद सिंह नेगी, मनोज रमोला, राकेश महंगाई, मनोज भंडारी, सुशील सिंह, मनोज सिंह, मोहन सिंह सहित अन्य स्थानीय उपस्थित रहे। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.