कालागढ़ । कालागढ़ नई कालोनी स्थित मॉर्निंग बेल्स अकेडमी के समीप एक आवास के पास से निकलकर विशालकाय अजगर पास ही भरे एक पानी के गड्ढे में घुस गया जिसे लोगों ने चारों तरफ से घेर लिया और वन विभाग को सूचना दी । कालागढ़ वन विभाग के वन्यजीव रेस्क्यूर दीपक कुमार को सूचना प्राप्त हुई के एक बड़ा अजगर साँप मॉर्निंग बेल्स स्कूल के पास एक घर से होते हुए पास ही पानी के भरे एक गड्ढे में घुस गया है ।

रेस्क्यूर दीपक मौके पर पहुँचे और मौके का मुआयना किया , पानी के उस बढ़े गड्ढे को घबराये हुए लोगो ने चारों तरफ से घेर लिया नागरिकों के मुताबिक इस साँप ने हमारी कई मुर्गियों व बत्तखों को अपना निवाला बना लिया है , साँप की जान को खतरा भांपकर रेस्क्यूर दीपक ने पानी मे उतरकर बहुत मुश्किल से अजगर सर्प को पकड़ अपने कब्जे में लिया व काफी मशक्कत से उसे कालोनी गेट से अंदर घने जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया ।

रेस्क्यूर दीपक ने बताया कि अजगर का वजन लगभग 40 किलोग्राम व लम्बाई भी लगभग 3.5 मीटर थी । इस मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय नागरिक राहुल व फॉरेस्ट गार्ड मठपाल भी मौजूद रहे । इसके अतिरिक्त रविवार शाम को भी हाइडिल खेल के मैदान में लोगो को अजगर सांप दिखाई दिया सांप दिखते ही रेस्क्यूर दीपक ने साँप को पकड़कर जंगल मे छोड़ दिया । दीपक ने बताया इस सीजन में अजगर सर्प बहुतायत में नजर आ रहे है बस्तियों के करीब आ जाने पर साँप व लोगो दोनों को खतरा बना रहता है । पिछले 2 महीने में लगभग 5 बड़े अजगर सर्प को रेस्क्यू कर घने जंगलों में छोड़ा जा चुका है ।




Discussion about this post