कोटद्वार : कांग्रेस नेत्री गीता सिंह को महिला कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है. उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता आर्य ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गीता सिंह को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है. पूर्व विधायक सरिता आर्य ने दिये गये नियुक्ति पत्र में लिखा है किगीता सिंह के संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सरिता आर्य ने पत्र में लिखा है कि पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करते हुए अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोनिया गांधी एवं महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे. प्रदेश सचिव गीता सिंह ने अपने मनोनयन पर कहा कि उन्हें जो भी उनको जिम्मेदारी दी गई है वह उसको पूरा करेंगी साथ ही महिलाओं की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगी. आपको बताते चले कि प्रदेश सचिव गीता सिंह की कोटद्वार भाबर की महिलाओं और प्रदेश में महिलाओं एवं लोगो में काफी मजबूत पकड़ है. जिसके चलते उन्हें प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है.


