शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 23, 2026 5:07 अपराह्न
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर मदर टेरेसा स्नेह सदन में लगा स्वास्थ्य एवं आधार शिविर

देहरादून : वृद्ध महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की ओर से मदर टेरेसा स्नेह सदन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आधार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 78 वृद्ध महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के लिए सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा अध्यक्ष/जिला जज हरीश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा दुर्गाकोटी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वृद्ध महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वृद्ध महिलाओं का सामान्य स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, हड्डियों, नेत्रों एवं दांतों से संबंधित परीक्षण किया। जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। परीक्षण के दौरान जिन महिलाओं में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, उनके उपचार एवं निःशुल्क शल्य चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

वृद्ध महिलाओं की दैनिक जरूरतों और बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से व्हीलचेयर, छड़ियां, बेडशीट, मेडिकल किट एवं इनकॉन्टिनेंस ब्रीफ किट भेंट की गईं। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित प्राविधिक कार्यकर्ताओं को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

शिविर के अंतर्गत आधार केंद्र के माध्यम से 15 महिलाओं की आधार केवाईसी अद्यतन की गई, जिससे उन्हें आधार संबंधी समस्याओं से राहत मिलने के साथ ही विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में सुभारती अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस संवेदनशील पहल के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सुभारती अस्पताल के चिकित्सकों एवं समस्त सहयोगी कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

 

1 of 28
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.

16.

17.

18.

19.

20.

21.

22.

23.

24.

25.

26.

27.

28.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 20 सवाल
  • विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं
  • ​आपदा मुक्त पर्यटन की ओर कदम, श्रीदेव सुमन विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
  • नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
  • नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट
  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.