शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महाविद्यालय में किया 552.77 लाख के परीक्षा हॉल भवन का शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : मई 18, 2025 1:30 अपराह्न

-अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत 37 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को महाविद्यालय गोपेश्वर में परीक्षा हॉल के भवन का शिलान्यास किया। इसके साथ उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रम में 37 उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया।

प्रभारी मंत्री ने महाविद्यालय में पूजा-अर्चना कर 552.77 लाख की लागत से बनने वाले परीक्षा हॉल का शिलान्यास किया। महाविद्यालय में एक हजार छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले दुमंजिला परीक्षा हॉल के साथ ही स्ट्रांग रुम का निर्माण के लिए सरकार की ओर धनराशि आवंटित की गई है। भवन का निर्माण पेयजल निर्माण निगम श्रीनगर की ओर किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता के सुधार के लिए उनकी ओर से सभी संसाधनों का विकास किया जा रहा है। सरकार की ओर से गुणवत्ता परख शिक्षा के लिए भौतिक संसाधनों के साथ ही मानव संसाधनों को लेकर भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में सरकार की ओर से 107 प्रतिशत शिक्षकों की भर्ती की गई है। राज्य में शीघ्र 10 स्वायत्त महाविद्यालय बनाए जाएंगे। जिससे परीक्षा, परीक्षा परिणाम और अन्य कार्यों को लेकर छात्रों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इसके पश्चात राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गोपेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्र में प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को शून्य ब्याज दर पर ऋण वितरण करने के साथ महिला उद्ययमियों और सहकारिता में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से राज्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं को स्वारोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सहकारिता के माध्यम से इस वर्ष राज्य में दो लाख और चमोली में 10 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में वर्तमान तक सहकारिता के माध्यम से छह हजार स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चमोली जनपद में सहकारी बैंक ने 30 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए सरकार की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में कॉपरेटिव सोसाइटी खोलने की योजना बनाई गई है। जिनमें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं ग्रामीणां को मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि आगामी अक्तूबर और नवम्बर माह में सहकारिता से जुड़ी उद्यमी महिलाओं के उत्पादों को प्रमोशन के लिए सहकारिता मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सहकारी विभाग के अधिकारियों को चमोली के स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए एफपीओ गठित करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, मोहन नेगी, मनोज भंडारी, डा. वीएन खाली, डा. दिनेश सती, पेयजल निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार फरस्वाण आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.