रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुत्र दायिनी सती मां अनुसूया मन्दिर में की पूजा अर्चना

शेयर करें !
posted on : मई 25, 2022 12:48 पूर्वाह्न

चमोली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को चमोली जिले के मंडल घाटी स्थित पुत्र दायिनी सती मां अनुसूया मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर जगत कल्याण की मनोकामना की। जनपद चमोली के द्वार मंडल घाटी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ढोल नगाड़ों से पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जिले में हो रही भारी वर्षा के बाद भी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पैदल चलकर माता माता अनसूया के मंदिर में पहुंचे तथा वहां पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल में मंदिर में कार्यों के लिए दी गई धनराशि से हुए निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया।  पूरे मंदिर प्रांगण एवं सुंदर पर्वत वादियां बुग्याल झील झरने और सुंदर पहाड़ियों को देखकर उन्होंने कहा कि यह स्थान देवस्थान है और यहां तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रदेश से बाहर से आये तीर्थ यात्रियों से भी बातचीत की। स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री से मंदिर प्रांगण तक सड़क यातायात मार्ग की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि उनके कार्यकाल में यहां पर पांच किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई थी लेकिन अभी तक उसका कार्य आरंभ नहीं हुआ है।  पूर्व सीएम ने कहा कि वे पूरा प्रयास करेंगे कि किस स्तर पर मार्ग निर्माण का कार्य रुका हुआ है उसे पूर्ण प्रयास किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि यहां पर तीर्थाटन के साथ-साथ पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं इस पर भी हम सबको जोर देने की आवश्यकता है जिससे बेरोजगारी और यहां की आर्थिकी को मजबूती मिल सके। इनके क्षेत्र भ्रमण के दौरान सिरोली गांव देवल धार ग्वार सागर आदि स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, पूर्व राज्य मंत्री रिपुदमन सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री महाधिवक्ता एडवोकेट पृथ्वीराज चैहान, राज्यमंत्री शमशेर सिंह सत्याल, जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बत्र्वाल, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कनवासी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, पूर्व राज्य मंत्री महिला आयोग के उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी डॉ प्रदीप सेमवाल, हर्षवर्धन मैठाणी, नगर अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित मंडी, एडवोकेट डीपी पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.