posted on : सितम्बर 6, 2022 3:39 अपराह्न
कोटद्वार । कोटद्वार से एक दुःखद खबर सामने आयी है। कोटद्वार के जानेमाने जनप्रतिनिधि और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र का मंगलवार को इलाज के दौरान बड़ोदरा अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया । बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और कई दिनों से उनका इलाज गुजरात के बड़े हॉस्पिटल में चल रहा था। जिसके बाद मंगलवार को उनका देहांत हो गया हैं। बताते चलें धीरेन्द्र सिंह चौहान उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 में कोटद्वार से निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरे थे वह कोटद्वार से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं । उनके निधन पर शहर के सभी सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है ।


