गुरूवार, जून 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डेंगू रोग के प्रभावकारी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने ली वर्चुअल बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 8, 2022 5:50 अपराह्न
टिहरी : डेंगू रोग के प्रभावकारी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल बैठक ली गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत डेंगू के प्रभावकारी नियंत्रण/रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर अपने संसाधनों का प्रयोग करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि डेंगू के रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु अपने-अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करने के साथ ही डेंगू रोग नियंत्रण एवं बचाव संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित करें तथा एसओपी का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि पानी के फैलाव/वृद्धि को रोकने के लिए नियमित रूप सफाई/दवाई छिड़काव करते रहें। साथ ही नालीयों की साफ-सफाई तथा घर के आस-पास पानी के टैंकों की नियमित रूप से सफाई और दवाई का छिड़काव करना सुनिश्चित करें और ध्यान रहेे कि कहीं पानी का जमावाड़ा न हो। उन्होंने नगर निगम और नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में डेंगू मच्छर के लारवा की संख्या में कमी करने के लिए नियमित रूप से दवाई छिड़काव करें।
उन्होंने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पानी के टैंकों में नियमित रूप से छिड़काव करें और पानी की निकासी की कार्रवाई भी करें। कहा कि पानी के जमावाड़े, फिशरी टैंक, पानी लिकेज, नाली, पानी के टैंक के आस-पास डेंगू बचाव के उपाय करें। शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद में जितने भी विद्यालय हैं, स्कूल/कॉलेज खुलने से पहले विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई करवा ली जाय तथा स्कूलों में वाद-विवाद, संगोष्ठी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों को जागरूक करें। नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के माध्यम से दवाई छिड़काव कर लिया जाय, कूड़ा निस्तारण वाहन से ऑडियों क्लिप चलाकर जागरूक किया जाये। स्वच्छता विशेष ध्यान रखा जाय। नगर पालिका/नगर पंचायत/आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करें कि डेंगू एक सामान्य बीमारी है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सूचना विभाग डेंगू रोग के बचाव एवं नियंत्रण हेतु प्रिंट, इलैक्ट्रोनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर जागरूक करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने बताया कि डेंगू मच्छर के लारवा एक दो साल जीवित रहता है, इसलिए पहली बरसात के एक-दो सप्ताह डेंगू मच्छर के फैलने का अधिक खतरा रहता है। बरसात से पहले ही पेयजल टैंक, कम्यूनिटी प्लेस, स्कूल, पानी जमावाड़ा स्थल, नाली आदि स्थानों पर साफ-सफाई एवं दवाई छिड़काव करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर गर्म क्षेत्र में ज्यादा पनपता है। कहा कि डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है, इसकी उड़ने की क्षमता 3-4 फिट ही होती है और इसकी पहचान सफेद और काले रंग की पट्टिया होती हैं। कहा कि डेंगू मच्छर से बचाव के लिए जरूरी है कि मॉसकिटो कॉयल का प्रयोग करें, फुल स्लीप के कपड़े पहने, हाथ-पैरों का कवर करें, बैड को 3 फिट ऊंचा रखें आदि बातों का ध्यान रखें। डेंगू बीमारी के लक्षण तेज बुखार, उल्टी आना, शरीर पर लाल चकते पड़ना आदि है। उन्होंने कहा कि हर बुखार डेंगू का नही होता है, डेंगू के लक्षण होने पर समय से डॉक्टर की सलाह लें और डॉक्टर की सलाह पर ही दवा का सेवन करें। बैठक में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी एल.एम. चमोला, अधि.अभि. जल संस्थान सतीश नौटियाल, एडीआईओ भजनी भण्डारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस – कुमारी शैलजा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • उत्तराखण्ड में SIR के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित,12 प्रतिशत डिजिटाईज
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए जल्द होगा सर्वे, हरिद्वार-ऋषिकेश की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान, देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.