गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : जनपद की तीनों विधानसभा में आयोजित सरकार के पांच साल,नए इरादे-नई सरकार कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

शेयर करें !
posted on : जनवरी 7, 2022 5:01 अपराह्न
चमोली : जनपद की तीनों विधानसभा में आयोजित सरकार के पांच साल,नए इरादे-नई सरकार कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विधायक बद्रीनाथ महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में सेमलडाला पीपलकोटी में एवं विधायक थराली मुन्नी देवी शाह की अध्यक्षता में थराली में व विधायक कर्णप्रयाग सुरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में सिमली में भव्य कार्यक्रम हुआ। तीनों कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में भीड़ जुटी थी। सजीव प्रसारण के माध्यम से स्थानीय जनता द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उद्धबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
विधायक बद्रीनाथ महेन्द्र भट्ट ने जनता को सम्बोधित करते हुए सरकार के पांच साल बेमिसाल,नए इरादे युवा सरकार की विस्तार से उपलब्धियां गिनाई। बद्रीनाथ विधायक बोले पांच वर्ष के भीतर 80 प्रतिशत गांव में सड़क पहुंचाने का काम किया है। इसी का परिणाम है कि क्षेत्र के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग से 65 करोड़ एवं पीएमजीएसवाई से 400 करोड़ से भी अधिक की धनराशि स्वीकृत करायी। जनप्रतिनिधि होने के नाते शिक्षा की कमी को दूर करने भरसक प्रयास किया गया। राजकीय इंटर कॉलेजों एवं डिग्री कालेजों में शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहें इस हेतु हर विषय के शिक्षकों की कमी को दूर किया। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान की गई। अपने विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टरों की अधिकतम तैनाती की गई। अटल आयुष्मान कार्ड से स्थानीय लोगों को आच्छादित किया गया। इसी का नतीजा है आज गरीब भी अपना इलाज बड़े अस्पताल में निःशुल्क करवा रहा है। हर गांव का विद्युतीकरण किया गया। क्षेत्र को मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। महिला शिक्षा एवं महिला रोजगार प्राथमिकता रही। उन्होंने जनता से बद्रीनाथ विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने व सीमा यात्रा दर्शन कराने का भरोसा दिया। इस दौरान विधायक ने राजकीय इंटर कालेज सावरीसैण में कम्प्यूटर कक्ष, पुस्तकालय एवम आर्ट क्राफ्ट कक्ष एवम बालक-बालिका शौचालय का निर्माण कार्य लागत 68.99 लाख  एवं विकासखंड जोशीमठ में प्ले एरिया,इंटरनल पाथवे,इंटरनल लाइटिंग व फेंसिंग, रेस्टोरेंट सिटिंग बैचेंग एवम व्यू प्लाइंट का निर्माण कार्य लागत 148.00 लाख का शिलान्यास किया। तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को चेक भी वितरण किए।
कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज पीपलकोटी की बालिकाओं एवं पम्मी नवल द्वारा  रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। तथा अनुसूचित जनजाति समुदाय द्वारा पौणा नृत्य किया गया। इस अवसर पर  जिला  सहकारी बैंक जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, बंड विकास समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी, पूर्व बंड समिति अध्यक्ष अतुल शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता, संतोष कुमार पांडेय सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।

विधानसभा थराली

विधानसभा क्षेत्र थराली के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में   विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा महिला एवं युवाओं के कल्याण के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके उत्थान का प्रयास किया  है। इसके अलावा सड़कों के नव निर्माण एवं सुधारीकरण, बिजली, पानी,स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं जो ऐतिहासिक हैं। युवाओं के चहुंमुखी विकास के लिए युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अब तक के कार्यकाल में जो कदम उठाए हैं उससे युवा वर्ग में उत्साह का संचार हुआ हैं। इस अवसर पर कविता नेगी, नारायणबगड़ ब्लाक  प्रमुख यशपाल नेगी,नगर पंचायत अध्यक्ष थराली दीपा भारती, थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, मंडल अध्यक्ष थराली रणजीत सिंह नेगी, नारायणबगड़ के महेशानंद चंदोला, देवाल प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट,पार्षद नंदू बहुगुणा, कृष्णपाल गुसाईं, सांसद प्रतिनिधि रमेश पांडे,महिला मार्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवाड़ी,नंदी कुनियाल, भावना रावत,अनुसूचित मार्चा के भुपाल राम टम्टा, नरेंद्र भारती,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी,आशीष थपलियाल, अनिल देवराड़ी, विनोद मलेथा, उमेश देवराड़ी, राकेश देवराड़ी आदि उपस्थित रहे। 

विधान सभा कर्णप्रयाग

सरकार के 5 साल नए इरादे युवा सरकार के तहत आयोजित कार्यक्रम  में कर्णप्रयाग विधानसभा के स्थल सिमली मैदान में भव्य कार्यक्रम विधायक श्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विधायक ने सरकार द्वारा 5 साल में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल परियोजना,ऑल वैदर रोड, कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णय,स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए। केंद्र एवं राज्य द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा दिया गया। इसी का परिणाम है आज हर वर्ग आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। विधायक ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की उन्होंने 3 सौ करोड़ से अधिक की धनराशि अपनी विधान सभा की सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत करायी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की कमियों को दूर करने का कार्य किया गया। वर्तमान में महिला बेस अस्पताल बनकर तैयार हो गया है।इसके अतिरिक्त सभी अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टर की भी तैनाती की गई है। इस दौरान विधायक ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को चेक भी वितरण किए। इस अवसर पर तीनों विधान सभाओं में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय स्टाल स्थापित किए गए। तथा आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,खादी एवं ग्रामोद्योग, उद्योग, बाल विकास विभाग,मत्स्य, वन,कृषि,उद्यान,उरेड़ा, पशुपालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभागीय स्टॉल स्थापित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख चन्द्रशेवरी रावत, मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, उप जिला अधिकारी संतोष कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.