रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया नारसन बॉर्डर पर बनी राज्य कर जांच चौकी का औचक निरीक्षण, मौके पर पाई गई कई खामियां

राज्य कर के शीर्ष अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2022 11:14 अपराह्न
नारसन : आज नारसन बॉर्डर पर बनी राज्य कर जांच चौकी का वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर कई खामियां पाई गई। जिसका उन्होंने राज्य कर के शीर्ष अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। बुधवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल नारसन बॉर्डर पर बनी राज्यकर जांच चौकी पहुंचे। यहां सेल टैक्स ऑफिसर जगदीश जोशी कार्यरत मिले। जिस पर वित्त मंत्री ने चौकी की व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर जानकारी मांगी। जिस पर जगदीश जोशी द्वारा बताया गया कि यहां पर एक ही कर्मचारी की तैनाती की गई है, बताया कि ड्यूटी 24 घंटे के आधार वह कार्य कर रहे है। जिस पर वित्त मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की।
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि लगातार 24 घंटे कार्य करना किसी भी कर्मचारी के लिए संभव नहीं है। इसके बाद वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पिछले एक दिन की चौकी के द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। जिस पर उपस्थित अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। साथ ही कई फाइलें व्यवस्थित तरीके से देखने को नहीं मिली। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने निरीक्षण करते हुए पाया कि कर्मचारियों की संख्या न होने के कारण साफ सफाई की व्यवस्था भी चरमरा रखी है।
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नाराजगी जताते हुए मौके से ही कमिश्नर सेल टैक्स इकबाल अहमद से फोन पर वार्ता की। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि नारसन बॉर्डर उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश का काफी अहम बॉर्डर है। यहां कर्मचारी की संख्या बढ़ाई जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान देते हुए प्रत्येक फाइल को सुव्यवस्थित तरीके से रखा जाए। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि लगातार 24 घंटे किसी कर्मचारी से काम न लिया जाए। कहा कि कि प्रदेश का राजस्व बढ़ाने में राज्यकर की अहम भूमिका है। यह सुनिश्चित किया जाए कि राजस्व वृद्धि में प्रत्येक कर्मचारी द्वारा ईमानदारी से कार्य किया जाए। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कमिश्नर सेल टैक्स को सघन अभियान चलाकर राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण करेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 200 छात्र-छात्राओं को शानदार प्लेसमेंट, 35 प्रतिष्ठित कंपनियों की मौजूदगी, लाखों के पैकेज पर चयन
  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.