रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश में 01 अप्रैल से उपलब्ध होगी कटे होंठ और तालु की निःशुल्क सर्जरी की सुविधा, ऑपरेशन स्माईल और AIIMS के अधिकारियों ने किए MOU पर हस्ताक्षर 

शेयर करें !
posted on : मार्च 28, 2024 4:45 अपराह्न
 ऋषिकेश : जन्म से कटे होंठ और मुहं के अन्दर कटे तालु के मरीजों का एम्स ऋषिकेश में अब निःशुल्क ऑपरेशन किया जा सकेगा। इस मामले में ऑपरेशन स्माईल (आईएनसी) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के मध्य एमओयू साईन किया गया है। एम्स के बर्न और प्लास्टिक चिकित्सा विभाग द्वारा जन्मजात कटे होंठ और मुहं के अन्दर कटे तालू की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए शीघ्र ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा इस समस्या से ग्रसित लोगों की सर्जरी भी निःशुल्क की जाएगी।  इस बारे में एम्स तथा ऑपरेशन स्माईल (आईएनसी) के बीच एमओयू गठित कर करार किया गया। जानकारी देते हुए एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया जिन लोगों के कटे होंठ अथवा कटे तालु होते हैं, वह ढंग से भोजन नहीं कर पाते हैं और उन्हें बोलने में भी दिक्कत रहती है। उन्होंने कहा कि संस्थान के प्लास्टिक चिकित्सा विभाग द्वारा मुहिम चलाकर सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन बच्चों व वयस्क लोगों केे जन्म के समय से ही कटे होंठ व मुहं के अंदर कटे तालू की समस्या है, ऑपरेशन के माध्यम से उनकी इस समस्या का निदान किया जाए। 
ऑपरेशन स्माईल संस्था के कार्यकारी निदेशक अभिषेक सेन गुप्ता ने कहा कि संस्था पिछले 40 वर्षों से निम्न और गरीब तबके के रोगियों की मदद के लिए विभिन्न कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन स्माईल का मानना है कि प्रत्येक बच्चा सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता युक्त सर्जरी कराने का अधिकार रखता है।  एमओयू के बारे में बर्न और प्लास्टिक चिकित्सा विभाग की डाॅ. देवरती चट्टोपाध्याय ने बताया कि गठित करार के तहत ऐसे मरीजों को सर्जरी के अलावा वाक उपचार (स्पीच थेरेपी), डेंटल उपचार, पोषण और व्यापक देखभाल की सुविधा भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड के अलावा समीपवर्ती अन्य राज्यों के लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान ऑपरेशन स्माइल (आई.एन.सी.) यूएसए की ओर से संस्था के कार्यकारी निदेशक व एसोसिएट उपाध्यक्ष (एशिया क्षेत्र) अभिषेक सेन गुप्ता, एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, विधि अधिकारी प्रदीप चन्द्र पांडेय और बर्न व प्लास्टिक चिकित्सा विभाग की डॉ. देवरती चट्टोपाध्याय आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जोरदार प्रदर्शन
  • विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जनसुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान; गुंडाएक्ट में किया बुक; जिला बदर की तैयारी
  • सीवरेज कार्य से उखड़ी सड़कों पर तेजी, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात मरम्मत शुरू
  • विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी – डीएम मयूर दीक्षित
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 500 ग्राम अफीम, उत्तराखण्ड से निकला कनेक्शन
  • कीवी और जड़ी-बूटियों से चमका बागेश्वर, खेती से मिली नई पहचान
  • CM धामी ने किया शहद उत्पादन का अवलोकन, 45 दिनों में 520 किलो उत्पादन
  • व्हाइट हाउस क्रॉसपॉन्डेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, ट्रंप समेत मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य थे मौजूद
  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़, स्कूटी सवार बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार
  • स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह में आगणन तैयार करें ईओ – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.