posted on : जून 17, 2022 5:27 अपराह्न
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें उन्होंने देश भर में बढ़ रहे अराजकता के माहौल पर चिंता व्यक्त की है। आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुछ संगठनों से जुड़े लोग अराजक भाषा का प्रयोग कर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे केंद्र सरकार की साख पर बट्टा लग रहा है। कहा कि केंद्र सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में परिषद अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह, सुरेश रावत और श्रीकांत नौंगाई सहित परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे।


