मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में भी आया एनकोर, प्रत्याशी करेंगे ऑनलाइन नामांकन

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2024 2:15 अपराह्न

देहरादून: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हुए प्रयोग के बाद अब देहरादून में भी निर्वाचन आयोग ने कई चुनावी प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी हैं। निर्वाचन आयोग टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा में प्रत्याशियों को आनलाइन नामांकन की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए आयोग एनकोर साफ्टवेयर लेकर आया है। इनेबलिंग कम्युनिकेशंस ऑन रियल-टाइम एनवायरनमेंट (एनकोर) से प्रत्याशी आनलाइन चुनावी नामांकन भर सकेंगे। इसके लिए प्रत्याशी को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी, घर बैठकर ही प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर पाएंगे। आनलाइन जमा किए गए दस्तावेजों को सत्यापित कराने के लिए किसी एक दिन प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष उपस्थित होना होगा, हालांकि उम्मीदवार पुरानी व्यवस्था से भी पेपर पर अपना नामांकन पहले की तरह कर सकेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग लगातार ऑनलाइन मोड की ओर बढ़ रहा है। चुनाव को पेपरलेस बनाने की कवायद के तहत यह प्रयोग किए जा रहे हैं। इसमें एनकोर साफ्टवेयर ब्रह्मास्त्र बनकर आया है। इस बार के चुनाव में एनकोर के जरिये कई चुनावी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सबसे बड़ी सुविधा प्रत्याशियों के नामांकन की है। पहले प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में लोगों का जुलूस लेकर नामांकन करने पहुंचते थे, लेकिन आने वाले समय में यह बीते दिनों की बात हो जाएगी। इसकी शुरूआत इस चुनाव से हो गई है, जो प्रत्याशी बगैर शक्ति प्रदर्शन के नामांकन दाखिल करना चाहेंगे वो एनकोर का प्रयोग कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि एनकोर को सभी उम्मीदवारों की सुविधा और चुनाव प्रबंधन के लिए डिजाइन किया गया है। एनकोर का पूरा नाम इनेबलिंग कम्युनिकेशंस ऑन रियल-टाइम एनवायरनमेंट है। इसके जरिये प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। वहीं निर्वाचन अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच, शपथ पत्र, मतदाता संख्या, मतगणना, चुनाव परिणाम और डेटा प्रबंधन प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे। नामांकन, हलफनामे, गिनती, परिणाम और डेटा प्रबंधन की प्रक्रिया में भी यह मददगार बनेगा। उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन दाखिल किए गए नामांकन की जांच भी इससे की जा सकेगी।

रैलियों का अन्य कार्यक्रमों के लिए एनकोर बड़ा मददगार साबित होगा। किसी भी आयोजन की अनुमति लेने के लिए प्रत्याशियों के एजेंटों को भटकना नहीं होगा। अग्निशमन, शिक्षा, पुलिस, पर्यावरण, सीपीडब्ल्यूडी समेत सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र एक साथ एनकोर पर मिल सकेेगा।

एनकोर पर उपलब्ध सुविधाएं

  • उम्मीदवार कर सकेंगे आनलाइन नामांकन
  • नामांकन और शपथ पत्र प्रक्रिया का डिजिटलीकरण-मतदाता और मतदान प्रक्रिया की ट्रैकिंग
  • चुनाव में मतदान प्रतिशत पर नजर
  • मतगणना की रिपोर्ट तैयार करना
  • नामांकन की ऑनलाइन जांच
  • नामांकनों का सत्यापन करना और उन्हें स्वीकृत या अस्वीकृत करना
  • चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची बनाना
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला प्रशासन का जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच, सुरक्षा की गारंटी, त्वरित एक्शन
  • डीएम गौरव कुमार ने दिए कर्णप्रयाग रेल लाइन के लंबित प्रकरणों के समाधान के निर्देश 
  • सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि को
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिसिंग को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
  • चकराता के फेडिज गांव में ग्राम दुकान का उद्घाटन, महिलाओं की आजीविका को मिली नई दिशा
  • मरीजों की बेहतर सेवा का नर्सिंग छात्रों ने लिया संकल्प
  • सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी – सीएम धामी
  • रंग ला रही राम शरण नौटियाल की मेहनत, नवीन चकराता टाउनशिप को बड़ी सौगात, करोड़ों की पेयजल योजना स्वीकृत
  • दिल्ली मैराथन में चमोली की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया
  • राहुल गांधी ने उत्तराखंड के ‘मोहम्मद दीपक’ से की मुलाकात, एकता और साहस की मिसाल बताकर सराहा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.