पौड़ी : गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर की ओर से आगामी 20 दिसंबर के पश्चात भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली मे भाग लेने से पूर्व नगर सेवायोजन अधिकारी पौड़ी मुकेश रयाल द्वारा युवाओं को भर्ती पूर्व विकास खंडों में एक दिवसीय परामर्श सत्र आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज विकास खंड पाबौ के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी द्वारा उपस्थित युवाओं को शारीरिक मानदंड शारीरिक परीक्षा एवं भर्ती हेतु आवश्यक अभिलेख के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अद्यतन विज्ञापित वायु सेना भर्ती के संबंध में भी उपस्थित युवाओं को जानकारी प्रदान की गई। मार्गदर्शन सत्र में विशेष रूप से आमंत्रित कमांडिंग ऑफिसर एनसीसी कर्नल जयंत घोष द्वारा उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने युवाओं को भर्ती के संबंध में किसी भी प्रलोभन से बचने की सलाह दी। भर्ती रैली में भाग लेने से पूर्व युवाओं को भर्ती के मानकों के संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुए शारीरिक परीक्षा हेतु तैयारी आवश्यक मानदंड लिखित परीक्षा एवं निर्गत गाइडलाइन के संबंध में अवगत कराया गया । एमजीएन फेलो विनीत चकवाल द्वारा उपस्थित युवाओं को लिखित परीक्षा पाठ्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ ही लिखित परीक्षा में सफलता की रणनीति के संबंध में आवश्यक टिप्स दिये गये।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बी पी जुयाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 39 युवाओं ने प्रतिभाग किया जिनमें अमन सिंह, अभिषेक चैहान, विकास चौहान आदि उपस्थित थे। 10 दिसंबर 2020 को इसी प्रकार काउंसलिंग सत्र का आयोजन विकासखंड थलीसैण में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।





Discussion about this post