posted on : मार्च 31, 2022 7:20 अपराह्न
पौड़ी : उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) कपूर चन्द के सेवानिवृत पर पौड़ी पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई। उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) कपूर चन्द के पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा सेवानिवृत कपूर चन्द को स्मृति चिन्ह, मेमेंटो, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी तथा इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई। कपूर चन्द दिनांक 16 अगस्त 1981 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा वर्ष 05 जुलाई 2003 को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुये। दिनांक 02 मार्च 2009 को उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) के पद पर पदोन्नत हुये। कपूर चन्द द्वारा लगभग 40 वर्ष 07 माह, उत्तरकाशी, चमोली तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर पुलिस विभाग को अपनी सेवाएँ प्रदान की। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।




