कोटद्वार । दुगड्डा विकासखण्ड के आमसौड़ कस्बे में जंगली हाथी उत्पात मचा रहे हैं एवं फसलों को नष्ट कर रहे हैं यही नहीं यह स्थानीय निवासियों के घर के समीप तक पहुंच जा रहे हैं जिससे स्थानीय निवासी भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हो रखे हैं ।
स्थानीय निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता इन्द्रमोहन जुयाल ने बताया कि इन दिनों हाथी लोगों के घरों के पास घुसकर फसलों को खराब कर रहे हैं साथ ही लोग भय के माहौल में जी रहे हैं । उन्होंने बताया कि ग्रामीण लम्बे समय से खोह नदी के तट पर हाथी सुरक्षा दीवार की मांग कर रहे है किंतु नत्थू वन विभाग ही जाग रहा है और ना ही प्रशासन । पूर्व में भी कई बार प्रभागीय वन अधिकारी लैंसडौन से इस संदर्भ में मांग कर चुके हैं लेकिन उनकी इस मांग पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है । हाथियों को कई बार घरों के आसपास विचरण करते हुए देखा गया है जिसके चलते लोगों मे जानमाल का खतरा बना हुआ है।




Discussion about this post