posted on : मार्च 15, 2022 4:25 अपराह्न
कोटद्वार । नगरनिगम के कौड़ियां में स्थित पार्वती आनंद राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौड़िया में मंगलवार को राईका फलसारी, ब्लॉक बीरोंखाल के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बच्चीराम बौड़ाई के जन्मदिन के अवसर पर उनके परिवार की तरफ से 60 बच्चो को कॉपियां, पेन , टॉफियां एवं अन्य शैक्षिक मदद प्रदान की गई। राईका कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने बताया कि बच्चीराम बौराई की धर्मपत्नी जगदेश्वरी देवी एवं परिवार की तरफ से इस जन्मदिन को एक अलग ढंग से बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया । इस अवसर पर पार्वती आनंद प्राथमिक विद्यालय कौड़िया की हेड शिक्षिका रेखा डबराल ने बताया कि कक्षा 4 एवं 5 में पढ़ने वाले समस्त बच्चे को यह मदद प्रदान की गई जिसे लेकर बच्चे बहुत ही उत्साहित हैं।

बच्चो के अनुरोध पर शिक्षक संतोष नेगी ने वीडियो कॉल पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य बच्चीराम बौराई से बच्चो की सीधे बात करवाई । बच्चो ने पूर्व प्रधानाचार्य बौराई को एक लयबन्द स्वर में जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके लंबी आयु की कामना की । बच्चो से बात करके बौराई भी काफी खुश हुए एवं भावुक भी तथा सबको बहुत धन्यवाद प्रदान किया। कायर्क्रम में राइका कोटद्वार के शिक्षक सितांशु कुकशाल ने भी अपने विचार रखे एवं बच्चो को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रजनी काला ने किया ।कार्यक्रम में पूनम वर्मा, सीमा राणा, रचना जोशी ने भी सेवानिवृत प्रधानाचार्य बच्चीराम बौराई एवं उनकी पत्नी जगदेश्वरी देवी का आभार व्यक्त किया ।




