मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

 ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम की तैयारी पूरी – शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

सूबे के 5464 स्कूलों में होगा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं  करेंगी प्रतिभाग, कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को  आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न 

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2023 11:11 अपराह्न
 
देहरादून : सूबे में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम की सभी तैयारियां विभाग द्वारा पूरी कर ली है। प्रदेशभर के 5464 स्कूलों में पीएम मोदी की मास्टर क्लास का सजीव प्रसारण किया जायेगा, इसके लिये बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्रों का तनाव कम करने और उनको मोटिवेट करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स भाग लेंगे। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये विगत 20 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई है, पेंटिंग प्रतियोगिता प्रदेशभर के लाखों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 
सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि विभाग द्वारा ‘परीक्षा पर कार्यक्रम’ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से  ‘परीक्षा पे चर्चा’ के आगामी संस्‍करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। जिसका प्रदेशभर के 5464 शासकीय, अशासकीय एवं निजी स्कूलों में सजीव प्रसारण किया जाएगा। जहां पर 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस देशव्यापी कार्यक्रम में सांसद, क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, ब्लॉक प्रमुख, नगर निकायों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि विभिन्न स्कूलों में जाकर प्रतिभाग करेंगे, इसके अलावा क्षेत्र के अतिविशिष्ट पुरस्कार प्राप्त लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये 20 जनवरी से 24 जनवरी तक सूबे के 95 विकासखंडों एवं 8 नगर निगमों में स्थित स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें लाखों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिये अलग-अलग थीम निर्धारित की गई थी। प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में सांसद, क्षेत्रीय विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष,मेयर, ब्लॉक प्रमुख एवं नगर निकायों के अध्यक्षों ने प्रतिभाग कर  विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पौड़ी एवं अल्मोडा जनपद के विभिन्न स्कूलों में जाकर पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.