गुरूवार, अप्रैल 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देश में एक शिक्षा नीति बनने से हिंदी को पूरे देश में किया गया अनिवार्य – गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 30, 2020 7:36 अपराह्न

पौड़ी : गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने आज सर्किट हाउस पौड़ी में पत्रकारों से वार्ता की। वार्ता से पूर्व उन्होंने निर्माणाधीन कंडोलिया पार्क का निरीक्षण किया। उसके बाद गढ़वाल सांसद ने क्यूंकालेश्वर व कंडोलिया मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के तत्वाधान में कंडोलिया में जिला प्रशासन /राज्य सरकार द्वारा बेहतरीन पार्क बनाया जा रहा है। प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि पौड़ी शहर में कूड़ा निस्तारण व बस अड्डा निर्माण कार्य सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शहर में खस्ताहाल सड़कों को जल्द ही सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि पौड़ी बाइपास रोड गडोली, बुआखाल मोटर मार्ग से एनजीटी की रोक हट गई है। जल्द ही इस मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा।

सोमवार को सर्किट हाउस पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा पास किया गया कृषि बिल किसानों के हित में है। लेकिन कुछ लोग अपने राजनैतिक फायदे के लिये किसानों को गुमराह कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने बिल के माध्यम से किसानों को बिचौलियों से बचाया है। कहा कि देश में एक शिक्षा नीति बनने से हिंदी को पूरे देश में अनिवार्य किया गया है। हालांकि स्थानीय भाषाओं के महत्व को बरकरार रखा गया है। प्रदेश में 2022 तक हर घर को बिजली व पानी के कनेक्शन जोड़ दिया जायेगा।

पौड़ी में ट्रंचिंग ग्राउंड, सीवरेज व्यवस्था नहीं होने, बस अड्डे के निर्माण के सवाल पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सभी कार्य सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शहर के स्वरुप में भी तेजी से बदलाव आ रहे हैं। सड़कों के सुधारीकरण पर विभागों में बजट की कमी होने के सवाल पर कहा कि इस मुद्दे पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी, सांसद प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह रावत, नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, महामंत्री अनूप देवरानी, संजय बलूनी, ओपी जुगरान, संगीता रावत आदि मौजूद रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
  • गर्जिया मंदिर के मुख्य दर्शन 30 मई तक बंद, जानें क्यों जरूरी हुआ ये फैसला
  • केदारनाथ धाम में सक्रिय अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
  • गायक कैलाश खेर पहुंचे श्री बदरीनाथ धाम, मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
  • सती शिरोमणि माता अनसूया की देव डोली गर्भगृह में प्रतिष्ठापित
  • पौड़ी गढ़वाल : फलों-सब्जियों में केमिकल जांच अभियान, 12 सैंपल लैब भेजे गए
  • भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे सूफी भजन गायक कैलाश खेर
  • नरसिंह जयंती पर सजा ज्योतिर्मठ का ऐतिहासिक मंदिर, 25 क्विंटल फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार
  • बिना DPR शुरू हुआ निर्माण, रविग्राम खेल मैदान को लेकर विरोध तेज, जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पहले समतलीकरण फिर निर्माण की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.