बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित के प्रयासों से हाईटेक होता श्रीदेव सुमन जिला पुस्तकालय, वीरान से पड़े जिला पुस्तकालय में लोटने लगी रौनक, इस साइट पर ऑनलाइन मिल सकेंगी प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें

प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें www.ssrjlibrarytehri.in साइट पर ऑनलाइन मिल सकेंगी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 1, 2024 1:09 अपराह्न
 

‘‘पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं के साथ ही सीनियर सिटीजन को भी मिलेगा लाभ।’’

’’सीएम धामी भी कर चुके हैं लाइब्रेरी का निरीक्षण।’

टिहरी : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के प्रयासों से बौराड़ी स्थित श्रीदेव सुमन राजकीय जिला पुस्तकालय हाइटेक होता जा रहा है। जिलाधिकारी ने माह जुलाई, 2023 में पुस्तकालय का निरीक्षण कर पुस्तकालय को नया स्वरूप देने के लिए समस्त पुस्तकों को सूचीबद्ध करने के साथ ही लाइब्रेरी को हाईटेक बनाने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी के निर्देशन में पुस्तकालय के ग्राउंड फ्लोर में 100 साल पुराने दस्तावेजों एवं किताबों को सूचीबद्ध किया जा रहा है, 50 हजार से अधिक पुस्तकों में से अब तक 26 हजार से अधिक किताबों को सूचीबद्ध किया जा चुका है, जिनमें वैदिक भारत, भागवत गीता, समाज एवं संस्कृति, प्राचीन भारत की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय समाज, जीवन दर्शन, पोषण एवं स्वास्थ्य विज्ञान, इंगलिस ग्रामर, सृजनात्मक साहित्य, कम्प्यूटर शब्दकोष, भारत की राजव्यवस्था, मोरल स्टोरिज, उपन्यास आदि अनेकों पुस्तकें शामिल हैं।
इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा पुस्तकालय के प्रथम तल का कायाकलप करवाकर 165 से अधिक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें पुस्तकालय में उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें अर्थव्यवस्था, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, भूगोल, फिजिक्स, सामान्य अध्ययन, रिजनिंग, एलएलबी, एनडीए, एएनएम, जीएनएम, एसएससी, नीट, जेईई, इंजीनियरिंग आदि से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं। प्रथम तल में एक कमरे में सीनियर सिटीजन के लिए पुस्तकें व्यवस्थित की गई हैं जबकि दूसरे कमरे को छोटे बच्चों के लिए सजाया गया है, नर्सरी क्लास के बच्चों के लिए पुस्तकों के साथ ही खिलौनों की व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चा खेल-खेल में पुस्तकों की तरफ आकृष्ट हो सके। इसके साथ ही हॉल में एक तरफ पुस्तकों को पुस्तकालय की साइट www.ssrjlibrarytehri.in पर ऑनलाइन किया जा रहा है, अब तक 200 से अधिक पुस्तकों को ऑनलाइन किया जा चुका है, जबकि दूसरी तरफ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु बुक सेल के साथ ही अनुकूल वातवरण उपलब्ध कराया गया है। 26 दिसम्बर, 2023 को जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लाइब्रेरी का निरीक्षण कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में हुए उच्च स्तरीय काम की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए लाइब्रेरी काफी उपयोगी सिद्ध होगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.पी. सेमवाल ने बताया कि पुस्तकालय में सीसी टीवी कैमरे, वाई-फाई कनेक्शन आदि अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु उच्च स्तरीय अधिकारियों को भेजा गया है, ताकि इस डिजिटल युग में छात्र-छात्राओं को इंटरनेट की सुविधा भी मिल सके। बताया कि जिलाधिकारी द्वारा कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता के साथ मुफ्त वाई फाई सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। पुस्कालय व्यवस्थापक विशन सिंह रांगण ने बताया कि प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक संचालित इस वातानुकूलित लाइब्रेरी में 20 से 25 विद्यार्थी एक निर्धारित समय के भीतर अध्ययन कर सकते हैं। बताया कि महज 4 महीने में 15 लाख से तैयार हुई हाईटेक लाइब्रेरी में काफी बच्चे आने को उत्साहित दिख रहे हैं तथा छात्र-छात्राओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश
  • आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल से समाप्त हुआ आयुष चिकित्सकों का आंदोलन, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
  • SIR 2026 : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल – डीएम मयूर दीक्षित
  • टिहरी में SIR 2026 में बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य
  • हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
  • पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में जल उत्सव-2026 का शुभारंभ
  • नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.