सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्थानीय मतदाता सूची में पंजीकरण न करवाने के चलते डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लगाई श्रीकोट नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं की क्लास, कहा राष्ट्र और अपने प्रति कर्तव्य के लिए जरूरी है मतदान करना

नायब तहसीलदार, बीएलओ और प्रधानाचार्य को कैंप लगाकर शत प्रतिशत स्थानीय स्तर पर ही पंजीकरण कराने के दिए सख्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 1, 2024 5:56 अपराह्न
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी बालिकाओं के मतदाता सूची में पंजीकरण तथा स्थानीय स्तर पर ही पंजीकरण की जानकारी लेने के संबंध में डोभ श्रीकोट नर्सिंग  कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया की बड़ी संख्या में बालिकाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर निर्वाचक नामावली में पंजीकरण नहीं कराया गया है।  जिस पर जिलाधिकारी ने एक प्रशासक अभिभावक और एक शिक्षक की भांति संबंधित छात्राओं की क्लास लेते हुए उनको राष्ट्र के प्रति और राष्ट्र के नागरिक होने के चलते अपने प्रति कर्तव्य को समझाया।
जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि जिनको आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में देश का प्रतिनिधित्व करना है वह अगर राष्ट्र के प्रति अपना फर्ज भूल जाए तो इससे बड़ी बिडंबना नहीं हो सकती। विशेष कर महिलाओं का मतदान में आधिकारिक प्रतिभाग इस नजरिया से भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि महिलाओं ने इतिहास में अपने अधिकारों और मतदान के अधिकार के लिए संघर्ष किया है तथा आज भी पुरूष के मुकाबले उसना मत प्रतिशत संतोषजनक नहीं है आज सरकार, अभिभावक और स्थानीय प्रशासन मतदान में प्रतिभाग करवाने के लिए जोर-शोर से अभियान चला रहा है उसके बावजूद भी अपनी जिम्मेदारी न समझना बिल्कुल भी उचित नहीं है। जिलाधिकारी ने एक शिक्षक की भांति बालिकाओं को जहां सक्त लहजे में एक तरह से डांटा भी तो दूसरी तरफ से अभिभावक की भांति विनम्रता से उनको राष्ट्र के प्रति कर्तव्य को भी भली-भांति समझाया।
जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार, नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट की प्रधानाचार्य, क्षेत्रीय पटवारी और बीएलओ को नर्सिंग कॉलेज में अध्यनरत छात्राओं का नाम स्थानीय निर्वाचक नामावली में दर्ज करने हेतु जल्द कैम्प लगाने के निर्देश दिये हैं। जिससे वे स्थानीय स्तर पर ही मतदान कर सके। उन्होंने कहा कि छात्राओं के तत्काल फॉर्म-6 भरवाते हुए उनका नाम स्थानीय मतदाता सूची में दर्ज करें तथा उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मिनू परगांई, नायब तहसीलदार हरेंद्र खत्री, स्थानीय राजस्व निरीक्षक व नर्सिंग कॉलेज के छात्राएं उपस्थित थे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.