सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ड्राइवर ने बेचा सीमेंट से लदा ट्रक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 21, 2026 12:29 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने सीमेंट से लदे ट्रक को बेचने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस के बरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह नेगी ने बताया कि ऋषिकेश के तिलक रोड़  निवासी हरजोत सिंह ठक्कर ने कर्णप्रयाग कोतवाली में तहरीर दी थी कि 10 फरवरी को उनकी ओर से आरएस फाॅरवर्डिंग एजेंसी से ट्रक (यूके 08सीबी 0024) में एचसीसी कंपनी के लिए 270 कट्टे सीमेंट दो ड्रम इंजन आयल, चार बाल्टी यूरिया तथा चार सेट फिल्टर बाॅक्स लोड कर पीपलकोटी के मायापूर भेजे गए थे। ट्रक में रखे सामान की कीमत करीब दो लाख 80 हजार थी। बीते 11 फरवरी को रूद्रप्रयाग जनपद के सुरशाल गांव निवासी चालक जयवीर सिंह ने फोन पर बताया कि ट्रक के दो टायर कर्णप्रयाग के पास फट गए हैं। इसके बाद ड्राइवर को फोन बंद हो गया है। 14 फरवरी को वादी ने कर्णप्रयाग आकर देखा तो ट्रक गलनाऊ के पास खड़ा था। टायर फटे थे। ट्रक में रखा सामान और ड्राइवर गायब था। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली की चालक ने सामान को पिकअप/अन्य वाहनों में लोड कर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने ड्राइवर के गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कर्णप्रयाग के पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखवीर तंत्र के सटीक इनपुट से फरार चालक जयवीर सिंह के उखीमठ क्षेत्र में होने की जानकारी मिली तो टीम तत्काल उखीमठ रवाना हुई। इसके तहत अभियुक्त को भीरी बाजार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जयवीर सिंह ने बताया कि उसने सीमेंट को कर्णप्रयाग क्षेत्र के स्थानीय पिकप चालकों को सस्ते दामों पर बेच दिया था। पुलिस टीम ने कर्णप्रयाग के आसपास तमाम लोगों को बेचे गए 234 कट्टे सीमेंट तथा अन्य सामान बरामद की है। अभियुक्त के कब्जे से सीमेंट बिक्री से अर्जित 38200 नगद भी बरामद किए गए। इसके बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार पुरसाडी भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने गबन किए सीमेंट को खरीदने वाले व्यक्तियों को नोटिस जारी कर पुलिस/न्यायालय में उपस्थित होने को कहा। इनमें कर्णप्रयाग के किमोली गांव निवासी मुन्ना सिंह रावत, कनखुल गांव निवासी कुलदीप सिंह, धारडुंग्री निवासी सुखदेव सिंह, खोलागांव निवासी दर्शन सिंह रावत, गलनाऊ निवासी आशीष नेगी, कमेडा निवासी प्रदीप बिष्ट शामिल हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.