मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकार वंचित वर्गों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2025 4:21 अपराह्न

कोटद्वार : उच्च शिक्षा, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भारतीय संविधान के शिल्पकार, ‘भारत रत्न’ एवं लोकतंत्र की जीवंत प्रतीक बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर खिर्सू ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

सोमवार  को आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सपना था एक ऐसा समतामूलक समाज, जहाँ हर वर्ग को समान अवसर और सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि यह सपना तभी साकार हो सकता है जब समाज के सभी वर्ग, विशेषकर वंचित समुदाय, आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनें। इस दौरान अनुसूचित वर्ग की महिलाओं को सहकारिता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शून्य ब्याज दर पर ऋण भी वितरित किए गए, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें और सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।

मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई योजनाएं चला रही है और सहकारिता इसमें एक अहम भूमिका निभा रही है।  उन्होंने कहा कि सरकार वंचित वर्गों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके बाद उन्होंने बैसाखी पर्व पर देवलगढ़ राजराजेश्वरी, गौरादेवी मंदिर में पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, क्षेत्र प्रमुख प्रशासक भवानी  गायत्री, महाप्रबंधक डीसीबी कोटद्वार संजय रावत, सहकारिता सचिव खिर्सू संदीप भंडारी, पूर्व अध्यक्ष डीसीबी नरेंद्र रावत सहित  बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, जनप्रतिनिधि और सहकारी संस्थाओं से जुड़े लोग मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.