बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हत्या के मामले में 2 वर्षों से फरार चल रहे दोष सिद्ध अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, IDPL क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर की थी हत्या

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 6, 2024 1:24 पूर्वाह्न

देहरादून: वर्ष 2019 में आई.डी.पी.एल ऋषिकेश के हाट बाजार में एक व्यक्ति राजीव द्वारा रिंकू कुमार नाम के व्यक्ति को गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी, जिस पर ऋषिकेश पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस बरामद किये गये थे। घटना के संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत अभियोग में पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था, न्यायालय द्वारा भी उक्त घटना में अभियुक्त दोष सिद्ध मानते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। दोषसिद्धि के पश्चात अभियुक्त हरिद्वार जेल में बंद था, जो दिसंबर 2022 में माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल से पेरोल से पैरोल लेकर बाहर आया था तथा पैरोल समाप्ति के पश्चात अभियुक्त जिला कारागार में वापस न जाकर फरार हो गया था, जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किये गए थे।

अभियुक्त राजीव की गिरफ्तारी के लिये माननीय न्यायालय से प्राप्त वारेंट की तामीली हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा एसओजी प्रभारी को आवश्यक निर्देश देते हुए टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के पुराने रिकॉर्डो को खंगालते हुए उसके रिस्तेदारों व दोस्तो के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सर्विलांस के माध्यम से भी अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। जिस पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि अभियुक्त राजीव दिल्ली में किसी दुकान में नौकरी कर रहा है, जिस पर तत्काल एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया, टीम द्वारा दिल्ली में अभियुक्त के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी कर आज 5 नवंबर 2024 को अभियुक्त को न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर शाहदरा दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 5000/- ₹ के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

वारंट एवं अपराध का विवरण

  • वाद संख्या – 41/2022
  • धारा – 302 आईपीसी बनाम – राजीव सैनी
  • चालानी – कोतवाली ऋषिकेश
  • मु0अ0सं0 241/2019, धारा 302 भादवि,
  • मु0अ0सं0 242/2019, धारा 25 ए शस्त्र अधिनियम

नाम पता अभियुक्त 

  • राजीव सैनी पुत्र राजेन्द्र सैनी निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी पो0 सुल्तानपुर जिला हरिद्वार

पुलिस टीम (एस.ओ.जी. देहरादून)

  • प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट
  • उप निरीक्षक सन्दीप कुमार
  • का. ललित कुमार
  • का. पंकज कुमार
  • का. विपिन कुमार

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : फर्जी टोल-फ्री नंबर बना ठगी का जाल, कस्टमर केयर बन कर उड़ाई 01 लाख की धनराशि
  • कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उडामांडा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
  • बर्फबारी के बीच युद्धस्तर पर जारी हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां
  • वन विभाग की टीम ने रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
  • हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
  • ऋषिकुल हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप – सीएम धामी
  • मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – सीएम धामी
  • जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.