मंगलवार, जून 3, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चौबट्टाखाल क्षेत्र के गांव-गांव में डॉक्टरों की टीम पहुंचकर लोगों की करें टेस्टिंग – पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

शेयर करें !
posted on : मई 14, 2021 6:06 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसकी रोकथाम एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित पहलुओं के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी ब्लॉक प्रमुख, मण्डल अध्यक्षों एवं नगर पंचायत अध्यक्षा सतपुली के साथ शुक्रवार को वर्चुअल बैठक कर युद्धस्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी भी ली।

बैठक में नीरज पांथरी ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर ने बताया कि क्षेत्र में अभी स्थिति सामान्य है और दवाईयां समय पर उपलब्ध हो रही हैं। किन्तु क्षेत्र में एंबुलेस न होने के कारण टेस्टिंग व वैक्सीनेशन में परेशानी आ रही है। प्रवासियों के कोविड जांच की व्यवस्था ठीक से नहीं बन पा रही है। जिस पर पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में टेस्टिंग की व्यवस्था करें और लोगों को जागरूक करें। पर्यटन मंत्री ने कहा कि एकेश्वर में लैब के लिए 6 लाख रूपये की स्वीकृति मिल गयी है। वहीं सतपुली में एक अल्ट्रासाउंड की मशीन लगायी जाएगी, जिसमें एक तकनीशियन हमेशा उपलब्ध होगा।

ब्लॉक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कण्डारी ने मरचूला में बाहर से आने वाले प्रवासियों की टेस्टिंग करवाने की मांग की, जिस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी को रामनगर बीरोंखाल मरचूला मोटरमार्ग पर कोरोना जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। साथ ही जयहरीखाल में आक्सीजन सिलेण्डर व बैड उपलब्ध कराने तथा चौबट्टाखाल के क्षेत्र में गांव-गांव में डाक्टरों की टीम पहुंचकर लोगों की टेस्टिंग कराने के निर्देश दिये।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विशेषज्ञों की माने तो कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक साबित होगी। ऐसे में किसी भी संकट से निपटने के लिए स्थानीय विधायक और प्रदेश के कैबिनेट सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सभी अस्पतालों में दवाईयां व आक्सीमीटर उपलब्ध कराए जाएं और डॉक्टर की अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि क्षेत्र में सब्जी नजीबाबाद से आती है जिसको आने में समय लग जाता है इसलिए सब्जी एवं राशन की दुकानों को एक साथ खोलने और उनके खुलने की अवधि भी बढ़ाई जाये।

दीपक भण्डारी ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल ने बताया कि हाल ही में चैलूसैण में ईलाज के अभाव में एक महिला की कोविड से मृत्यु हो गई। इस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिये की इसकी जांच की जाए और क्वारंटीन केन्द्रों में पानी व बिजली की व्यवस्था को सुनिश्चित करें। वचुर्वल बैठक में ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, ब्लॉक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी, ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा, ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्षा सतपुली अंजना वर्मा सहित यशपाल गोरला, महिपाल नेगी मौजूद रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों से हुई गुलजार
  • बाबा केदार के दर्शन को पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश, येलो अलर्ट जारी
  • प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों को मिले 26 नर्सिंग ट्यूटर, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – कॉलेजों में मजबूत होगी शैक्षणिक व्यवस्था
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वात्सल्य गंगा आश्रय का लोकार्पण
  • एक महीने में श्री केदारनाथ धाम यात्रा में लगभग 200 करोड़ का कारोबार, घोड़ा खच्चर संचालन से 40 करोड़ रुपए, हेली सेवाओं ने किया 35 करोड़ का व्यापार
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जरमोला राजकीय उद्यान किया स्थलीय निरीक्षण
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मोरी विकासखंड स्थित गैंचवांण गांव में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का किया शुभारंभ
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मोरी के गैंचवांण गांव में काश्तकारों से की मुलाकात, सेब बागान का किया निरीक्षण
  • पर्यटकों के दीदार को खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.