गुरूवार, मई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने भगत सिंह चौक से चन्द्राचार्य चौक की ओर जाने वाले सड़क क्षेत्र, बिड़ला पुल के दोनों ओर विकसित हुये पार्कों का सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से किया निरीक्षण, दिए निर्देश

भगत सिंह चौक से चन्द्राचार्य चौक को जाने वाली सड़क क्षेत्र के आसपास का होगा सौन्दर्यीकरण

शेयर करें !
posted on : मार्च 16, 2023 5:01 अपराह्न
 
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को भगत सिंह चौक से चन्द्राचार्य चौक की ओर जाने वाले सड़क का, बिड़ला पुल के दोनों ओर विकसित हुये पार्कों तथा बिड़ला पुल से रोड़ीबेलवाला की ओर जा रही सड़क का सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से जायजा लिया। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम भगत सिंह चौक पहुंचे, जहां से उन्होंने चन्द्राचार्य चौक को जाने वाली सड़क के आसपास के पूरे क्षेत्र का बारीकी से सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से मौका मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस क्षेत्र में लगभग विद्युत की सारी लाइनें भूमिगत कर दी गयी हैं, इसलिये जगह-जगह जो बिजली के खम्भे खड़े हैं, उन्हें यथाशीघ्र हटाया जाये ताकि इस क्षेत्र में यातायात संचालन आदि सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर पर जो रेलिंग लगी है, उसे व्यवस्थित आकार देते हुये सुन्दर बनाया जाये, स्ट्रीट लाइट लगाई जाये, इस क्षेत्र में हरियाली की दृष्टि से पौधे लगाये जायें तथा आसपास के नालों को भी कवर करना सुनिश्चित करें।
डीएम विनय शंकर पाण्डेय तत्पश्चात निरीक्षण करते हुये बिड़ला पुल पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व में दिये गये निर्देशों के क्रम में बिड़ला पुल के दोनों ओर विकसित किये गये पार्कों का बारीकी से जायजा लिया तथा अल्प समय में ही अधिकारियों द्वारा पार्कों को विकसित करने पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बिड़ला पुल के एक किनारे पर रखे पुलिस बूथ की भी रंगाई करने के निर्देश दिये। इसके बाद वे बिड़ला पुल से रोड़ीबेलवाला की ओर जाने वाली सड़क के पास पहुंचे, जहां पर अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिये तथा उस स्थान पर आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुये श्रद्धालुओं के लिये पीने के पानी आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी नेे कहा कि हमारा निरन्तर प्रयास है कि हरिद्वार को स्वच्छ व सुन्दर बनाया जाये, जिसके तहत जहां पर भी इस तरह के स्थान चिह्नित हो रहे हैं, हम उन्हें सुन्दर बनाने के हर प्रयास कर रहे हैं, जिस कड़ी में हम अभी तक तीन पार्क विकसित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विश्व में धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी के रूप में जाना जाता है तथा यहां देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में श्रद्धालु हरिद्वार से अपने मस्तिष्क में अच्छी छवि लेकर जायें, यही हमारा निरन्तर प्रयास है। निरीक्षण के दौरान सचिव HRDA उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, हार्टीकल्चर आफिसर एचआरडीए एआर जोशी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
  • धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये महत्वपूर्ण फैसले..
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.