बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने चुनाव में कोविड-19 नियमों व आदर्श आचार संहिता के नियमों का अनुपालन कराये जाने के सम्बन्ध में समस्त राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

शेयर करें !
posted on : जनवरी 13, 2022 8:43 अपराह्न

हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को एचआरडीए सभागार में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत कोविड-19 नियमों/आदर्श आचार संहिता के नियमों का अनुपालन कराये जाने के सम्बन्ध में समस्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत कोविड-19 नियमों/आदर्श आचार संहिता के नियमों आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये चर्चा की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा आपराधिक पूर्ववृत्त के प्रचार के सम्बन्ध में बताया कि यदि कोई आपराधिक पूर्ववृत्त वाला अभ्यर्थी निर्वाचन लड़ता है तो उसकी सूचना उसे आर0ओ0 तथा सम्बन्धित पार्टी को देना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी के विरूद्ध लम्बित आपराधिक मामलों के सम्बन्ध में सूचना का ब्यौरा साफ अक्षरों में देना होगा, यदि कोई अभ्यर्थी किसी दल विशेष के टिकट पर निर्वाचन लड़ रहा है/लड़ रही है, तो उसे अपने विरूद्ध लम्बित आपराधिक मामलों के बारे में दल को सूचना देना अपेक्षित है, अभ्यर्थी को आपराधिक पूर्व वृत्त के सम्बन्ध में अपने खर्चे पर एक राष्ट्रीय समाचार पत्र तथा एक स्थानीय समाचार पत्र आदि में न्यूनतम 12 फाॅंट के आकार में अलग-अलग अन्तराल में तीन बार प्रकाशित करना होगा। इसके अतिरिक्त राजनैतिक दल को आपराधिक पूर्ववृत्त वाले अभ्यर्थियों के सम्बन्ध में सूचना अपने वेबसाइट पर भी रखना अनिवार्य होगा। राजनैतिक दल को यह भी बताना होगा कि उन्होंने आपराधिक पूर्ववृत्त वाले ऐसे अभ्यर्थी का चयन किन कारणों से किया है। बैठक में इन सूचनाओं को देने के लिये सी-1 आदि प्रारूपों के सम्बन्ध में उपस्थित दलों को विस्तृत जानकारी दी गयी।

इस अवसर सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, हरीश रावत सहायक निर्वाचन अधिकारी, सुभाष शाक्य अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी, उदय वीर सिंह प्रशासनिक अधिकारी, विजय पाल सिंह जिला मंत्री सीपीआई, बबलू राम संयुक्त जिला मंत्री सीपीआई, संजय अग्रवाल अध्यक्ष महानगर भारतीय राष्ट्रीय कांगेस(आईएनसी), शुभम अग्रवाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आईएनसी, हरीश चन्द सीपीआई(एम), राम प्रसाद जखमोला सीपीआई(एम), मुनरिका यादव सीपीआई, किरण कुमार आम आदमी पार्टी, हेमा भण्डारी आम आदमी पार्टी, तरूण नैय्यर भाजपा सहित पदाधिकारीगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : फर्जी टोल-फ्री नंबर बना ठगी का जाल, कस्टमर केयर बन कर उड़ाई 01 लाख की धनराशि
  • कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उडामांडा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
  • बर्फबारी के बीच युद्धस्तर पर जारी हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां
  • वन विभाग की टीम ने रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
  • हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
  • ऋषिकुल हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप – सीएम धामी
  • मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – सीएम धामी
  • जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.