बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने किया राजकीय धान क्रय केन्द्र ज्वालापुर का औचक निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2021 2:40 अपराह्न
हरिद्वार । जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय ने शनिवार को राजकीय धान क्रय केन्द्र ज्वालापुर का औचक निरीक्षण किया। राजकीय धान क्रय केन्द्र ज्वालापुर परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी ने सबसे पहले धान क्रय केन्द्र में रखे धान के अलग-अलग बोरों से धान निकाल-निकालकर देखा तथा धान क्रय केन्द्र प्रभारी से धान में नमी के सम्बन्ध में जानकारी ली। इसके पश्चात जिलाधिकारी उस स्थान पर पहुंचे जहां पर धान के बोरों की तौल होती है। उन्होंने धान तौलने वाले कांटे की भी जांच की। इसके बाद जिलाधिकारी ने पूरे गोदाम का निरीक्षण किया तथा केन्द्र प्रभारी से धान के बोरों की उपलब्धता के सम्बन्ध में भी जानकारी ली।
डीएम विनय शंकर पाण्डे तत्पश्चात निरीक्षण करते हुये उस स्थान पर पहुंचे, जहां धान की नमी मापक यंत्र रखा हुआ था। उन्होंने निर्देश दिये कि धान में कितनी नमी है, इसे मापकर दिखायें। इस पर धान क्रय केन्द्र में तैनात कर्मचारी ने बिक्री के लिये आये हुये धान के बोरे से धान निकाल कर नमी मापक यंत्र में डालकर धान में नमी की मात्रा कितनी है, को जिलाधिकारी को दिखाया। धान क्रय केन्द्र पर गैन्डीखाता के किसान स्वर्ण सिंह ट्रैक्टर ट्राली से धान विक्रय हेतु लेकर आये थे, से जिलाधिकारी ने पूछा कि धान तौलाई आदि में कोई समस्या तो नहीं है, स्वर्ण सिंह ने कहा कि पहले से टाइम लेकर हम लोग धान क्रय केन्द्र पर आ रहे हैं तथा कोई दिक्कत नहीं है।
जिलाधिकारी को धान क्रय केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 1623 कुन्तल धान की खरीद की जा चुकी है। धान खरीदने पर किसानों को भुगतान उसी दिन चेक के माध्यम से किया जा रहा है तथा किसानों को धान की खरीद पर, भुगतान के लिये, पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने धान क्रय केन्द्र के कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां रखे गये स्टाॅक रजिस्टर आदि की भी जांच की। पत्रकारों से वार्ता करते हुये जिलाधिकारी ने बताया कि धान क्रय केन्द्र पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से पायी गयी। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्र पर आने वाले किसानों को यदि धान क्रय आदि संबंधी कोई समस्या आती है, तो प्रत्येक धान क्रय केन्द्र पर एक नम्बर प्रदर्शित किया गया है, किसान उस नम्बर पर तत्काल सूचना दे सकते हैं।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक धान क्रय केन्द्र हेतु एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गयी है। नोडल अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं कि वे प्रत्येक दिन कम से कम एक बार धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण अवश्य करें तथा निरीक्षण के लिये कितने बजे आये, कितने बजे प्रस्थान किया तथा धान क्रय केन्द्र पर पायी गयी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अपनी टिप्पणी रखे गये रजिस्टर में अंकित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)वीर सिंह बुदियाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : फर्जी टोल-फ्री नंबर बना ठगी का जाल, कस्टमर केयर बन कर उड़ाई 01 लाख की धनराशि
  • कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उडामांडा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
  • बर्फबारी के बीच युद्धस्तर पर जारी हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां
  • वन विभाग की टीम ने रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
  • हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
  • ऋषिकुल हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप – सीएम धामी
  • मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – सीएम धामी
  • जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.