बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस भदौरिया का अयाल-रछुली गांव दौरा, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएँ, विकास कार्यों का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2025 1:58 पूर्वाह्न
  • उच्च मूल्य एवं गुणवत्ता वाली फसलों पर करें फोकस – जिलाधिकारी
  • जिलाधिकारी ने अयाल गांव में अमृत सरोवर और रछुली गांव में किया नर्सरी का निरीक्षण
  • अतिवृष्टि से हुई क्षति का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने एस्टीमेट बनाने के दिए निर्देश
  • जिलाधिकारी के गांव पहुंचने पर ग्रामीण उत्साहित नजर आए

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को विकासखंड पौड़ी के अयाल गांव पहुंचकर अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने रछुली गांव में नर्सरी का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी के दोनों गांव में पहुंचने पर ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके समाधान का भरोसा दिया।

जिलाधिकारी ने अयाल गांव में अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुये कहा कि सरोवर को जल संरक्षण, सिंचाई एवं मत्स्य के रूप में गांव की साझा संपत्ति बताते हुये इसके लाभ समूह के सभी सदस्यों तक समान रूप से पहुंचाने की बात कही। समूह के एक मात्र व्यक्ति द्वारा सरोवर में मछली पालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य ग्रामीणों को भी इसमें जोड़े, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे। उन्होंने सरोवर के आसपास पौधारोपण कराने और जिला विकास अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। इसके बाद उन्होंने गांव में बारिश से क्षतिग्रस्त रास्तों और पुश्तों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को सुधार कार्य शीघ्र कराने को कहा। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत बिछायी गयी पेयजल लाइनों में पर्याप्त पानी सुनिश्चित करने तथा लाइन को भूमिगत करने के भी निर्देश दिये।

इसके उपरांत जिलाधिकारी डेढ़ किमी चलकर रछुली गांव भी पहुंचीं, जहां उन्होंने हिमोत्थान के सहयोग से संचालित नर्सरी का निरीक्षण किया। यहां महिला समूह सुगंध पौध, सिट्रस और चारापत्ती प्रजातियों की पौध तैयार कर रहे हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं को पौध रोपण, पौध शिफ्टिंग और देखभाल का प्रशिक्षण दिलाने तथा अन्य स्वरोजगार अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया। साथ ही उच्च मूल्य की फसलों को प्राथमिकता देने और उत्पाद का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि नर्सरी बेहतर तरीके से तैयार हो इसके लिये समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें। उन्होंने समूह की महिलाओं को कहा कि नर्सरी के अलावा अन्य स्वरोजगार भी करें, जिससे आमदनी में अच्छा मुनाफा हो सके। साथ ही उन्होंने आपूर्ति श्रृंखला की स्टडी कर पौधों की बिक्री हेतु खरीददारों से टाई अप कराने को भी कहा, जिससे महिलाएं बेहतर लाभ अर्जित कर सकें।

जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को यह भी कहा कि सभी गांवों में मुख्य पहुंच मार्गों एवं महत्वपूर्ण सड़कों जैसे स्कूल, अस्पताल जाने वाली सड़कों को मनरेगा से बनवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.