शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया बनीं राधिका की “शिक्षा की देवी”, भावुक अपील पर मिला सहारा, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना से संवरा भविष्य

शेयर करें !
posted on : अगस्त 24, 2025 10:23 पूर्वाह्न
  • राधिका की शिक्षा को मिले पंख, जिलाधिकारी की पहल से खुला उच्च शिक्षा का रास्ता
  • प्रवेश मिलने पर राधिका ने जिलाधिकारी और बाल विकास विभाग का जताया आभार

पौड़ी : जनपद में एक भावुक पल देखने को मिला, जब बालिका राधिका ने जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया से अपनी शिक्षा जारी रखने की गुहार लगायी। आर्थिक तंगी और पारिवारिक संकट के कारण पढ़ाई बीच में रुकने के कगार पर थी, लेकिन जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

जिलाधिकारी ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना” के अंतर्गत राधिका की पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। उन्होंने निर्देशों का पालन करते हुए राधिका का प्रवेश स्नातक प्रथम वर्ष (बी.ए. ओपन) में करा दिया है और पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध करायी। कार्यक्रम अधिकारी थपलियाल ने बताया कि राधिका के प्रथम सेमेस्टर की फीस 5 हजार रुपये जमा कर दी गयी है और आगे की शिक्षा का पूरा खर्च भी योजना के अंतर्गत वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास केवल राधिका तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विभाग गरीब और जरूरतमंद परिवारों की अन्य बालिकाओं को भी शिक्षा से जोड़ने के लिये प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि घुड़दौड़ी स्थित पाबौ मल्ला गांव की राधिका के पिता का निधन हो चुका है और उनकी मां मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च उठाती हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राधिका की शिक्षा के प्रति लगन देखकर जिलाधिकारी ने उसके भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी उठायी। राधिका ने अपने भाव साझा करते हुए कहा कि 2024 में बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद घर की स्थिति खराब होने से मैं आगे पढ़ाई नहीं कर पा रही थी, लेकिन मेरी इच्छा हमेशा पढ़ाई करने की रही। जिलाधिकारी की मदद से आज मेरा बी.ए. में दाखिला हो गया है। इसके लिये मैं जिलाधिकारी और बाल विकास विभाग की आभारी हूं।

जिलाधिकारी भदौरिया ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी प्रतिभावान बालिका आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राधिका का बी.ए. में बेटी बचाओ बेटी बचाओ योजना के तहत एडमिशन करा दिया गया है। साथ ही पठन–पठान की सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी है। कहा कि यह योजना बेटियों के लिये बेहतर साबित हो रही है। आगे भी इसी इस तरह के कार्य किये जाएंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-24-at-12.44.45-AM-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-24-at-12.44.45-AM.mp4

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
  • भारत तिब्बत सहयोग मंच उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष बने स्वामी शिवम
  • 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियों को अंतिम रूप
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे को मिली गति, SDM ने रौता गांव में खेतों पर पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण
  • डीएम जनदर्शन : न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार, रोजगार से लेकर बिल एवं ऋणमाफी तक एक छत के नीचे मौके पर ही
  • हाई कोर्ट का RBI को आदेश : जब्त की गई ₹14.15 लाख की पुरानी करेंसी बदलें
  • धामी सरकार की पहल : ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग; प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक: बंशीधर तिवारी
  • पलायन रोकने के लिए श्रमिकों को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार दिया जाए कौशल प्रशिक्षण – सीएम धामी
  • लघु फिल्म ‘मैदान’ 18 अप्रैल को होगी रिलीज, UK13 टीम द्वारा निर्मित वास्तविक जीवन से प्रेरित संवेदनशील और प्रेरणादायक कहानी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.