शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गर्मियों में जल संकट पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया के कड़े निर्देश, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2026 6:48 अपराह्न

पौड़ी : ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जनपद में पेयजल एवं सीवर संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जल संस्थान द्वारा शाखा स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है। इससे आमजन और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गर्मी के दौरान कहीं भी पेयजल संकट उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को कहा है। साथ ही लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी है।

अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी ने बताया कि पौड़ी शाखा में कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01368-222015 निर्धारित किया गया है। यहां प्राप्त शिकायतों को तुरंत संबंधित अभियंताओं तक पहुंचाया जाएगा और उनके द्वारा त्वरित निस्तारण कर रिपोर्ट कंट्रोल रूम को दी जाएगी। वहीं कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में सहायक अभियंता सुशील कुमार (मो. 9528875406) को नामित किया गया है, जो शिकायतों की दैनिक समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि शिफ्टवार तैनाती में सुबह 6 से 9 बजे और शाम 6 से रात 10 बजे तक सौरभ गोदियाल (7895728167), सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक विवेक भट्ट (8126326610) और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक हरीश सिंह (9997186712) सेवाएं देंगे।

इसके अलावा कोटद्वार शाखा में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01382-222219 है। अधिशासी अभियंता जल संस्थान अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि मंजू रौतेला, सहायक लाइनमैन को प्रतिदिन सुबह 6 से 10 बजे तक तथा अवकाश के दिनों में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक तैनात किया गया है। वहीं संजय सिंह, सहायक लाइनमैन को प्रतिदिन शाम 5 से रात 10 बजे तक तथा अवकाश के दिनों में दोपहर 2 से रात 10 बजे तक तैनाती दी गयी है।

सभी कंट्रोल रूम में शिकायतों के पंजीकरण के लिए अलग पंजिका रखी जाएगी, ताकि प्रत्येक शिकायत का रिकॉर्ड दर्ज हो सके और पारदर्शिता बनी रहे। विभाग ने आमजन से अपील की है कि पेयजल या सीवर से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए संबंधित कंट्रोल रूम से संपर्क करें, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
  • उत्तराखण्ड : पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश
  • मैक्स और मोटरसाइकिल की टक्कर, 8 लोग घायल, मजिस्ट्रियल जांच शुरू
  • मलारी हाईवे पर भूस्खलन का कहर, सड़क धंसी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.