बुधवार, अप्रैल 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बाल विकास परियोजना कार्यालय खिर्सू का किया औचक निरीक्षण, टीएचआर वितरण में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराज़गी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2026 1:00 पूर्वाह्न
  • जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनवरी का टेक होने राशन वितरित न होने पर जतायी नाराज़गी
  • अभिलेखों के उचित रखरखाव तथा दौरों की अग्रिम रूप से जानकारी देने के निर्देश

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने खिर्सू स्थित बाल विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनवरी माह के टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण न होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीडीपीओ को निर्देशित किया कि टीएचआर का मास्टर रजिस्टर अनिवार्य रूप से कार्यालय में सुरक्षित और अपडेट रखा जाए। साथ ही, राशन की मांग समय से भेजने और उसकी रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि वितरण प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

कार्यालय में उपस्थिति पंजिका की जांच के दौरान केवल एक सुपरवाइजर उपस्थित मिलने और टूर प्लान प्रस्तुत न कर पाने पर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सीडीपीओ रीना बिन्दोला को निर्देशित किया कि माह शुरू होने से पहले ही सभी सुपरवाइजरों का टूर प्रोग्राम (भ्रमण योजना) अनुमोदित करवाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण और पर्यवेक्षण कार्यों का समुचित दस्तावेजीकरण प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।

ग्राम चमराड़ा की आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिशु से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं से नियमित संपर्क करने और उनकी स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के अभिलेखों के बेहतर रखरखाव पर जोर दिया और निर्देश दिए कि कार्यकत्रियों का दिसंबर माह के बाद का लंबित भुगतान तत्काल समय से किया जाए।

जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार हेतु निर्देश दिए कि सभी सुपरवाइजर स्वयं फील्ड में जाकर आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों का निरीक्षण करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अनावश्यक रूप से कार्यालय न बुलाया जाए। विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन समय के दौरान उन्हें केंद्र छोड़कर कार्यालय बुलाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा, तहसीलदार दीपक भंडारी, सुपरवाइजर उर्मिला बधानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी ने दी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि
  • दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने तीन राज्यों को दी बड़ी सौगात
  • सीएम धामी ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
  • उत्तराखंड में सड़कों-रोपवे का जाल : गडकरी ने कई बड़ी परियोजनाओं का किया ऐलान
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में की पूजा
  • कोटद्वार : शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
  • देहरादून में पीएम मोदी का रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन जारी, कई इलाकों में झड़पें, 300 से ज्यादा गिरफ्तार
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे : रफ्तार का फायदा या बढ़ता खतरा?
  • LPG आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 3 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.