बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से किया जाए निस्तारण – डीएम सोनिका

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 5, 2022 3:48 अपराह्न
देहरादून : लोगों की समस्याओं का समाधान धरातल स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी संवेदनशीलता से आम जनमानस की समस्याओं को निस्तारित करें। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक जनता की समस्याओं के निस्तारण के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने यह निर्देश दिए। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान अतिक्रमण, भूमि कब्जा, भूमि खरीद-फरोख्त से संबंधित विवाद, स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन से संबंधित समस्याएं, सामाजिक पेंशन, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, शस्त्र लाइसेंस निरस्त्रीकरण, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत, दाखिल खारिज, सीमांकन, सीवर का पानी की निकासी, सरकारी भूमि पर कब्जा हटवाने जैसी शिकायतें लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखी।
जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों के त्वरित  निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए। देहरादून के अमृतकुंज मे स्ट्रीट लाइट्स से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर निगम को इस पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। जनपद में पीएमजीएसवाई द्वारा सड़कों के कटान के दौरान मलबे के निस्तारण से संबंधित शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चैहान को कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सरखेत आपदा प्रभावित क्षेत्र में जल्द से जल्द सोलर लाइट लगवाने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। अधिकारी संवेदनशीलता तथा मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। समस्त विभाग आपसी समन्वय तथा सहयोगात्मक कार्यशैली अपनाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम ब्लॉक तथा तहसील स्तरीय अधिकारी आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण कुशलता तथा अविलंब अपने स्तर पर करने का प्रयास करें ताकि लोगों को परेशानी ना हो। जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल, केके मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित थे तथा समस्त उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.