रविवार, फ़रवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका ने सुनी जन समस्याएं, 99 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 22, 2023 4:56 अपराह्न
 
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज जनसुनवाई में 99 शिकायतें प्राप्त हुई। आज प्राप्त हुई शिकायतों में भूमि अतिक्रमण, अवैध कब्जे, भूमि सीमाकंन, जनजाति प्रमाण पत्र जारी करवाने, सेवायोजित करने, आर्थिक सहायता दिलाने, पीएजीएसवाई से मुअवाजा दिलाने, सीवर लाईन बिछवाने, आपसी विवाद, गौरादेवी कन्याधन योजना का लाभ दिलवाने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जे एवं भूमि अतिक्रमण संबंधित शिकायतों पर मौका मुआवना करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को हटाएं। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लें तथा अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करते हुए अद्यतन स्थिति से शिकायत कर्ता को भी अवगत कराएं।
जनसुनवाई में शास्त्री नगर निवासियों द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से बह रहे गंदे पानी से क्षेत्र प्रदूषित होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत कुणा एवं कुल्हा चकराता निवासी बालिकाओं द्वारा वर्ष 2020-21 एवं 21-22 में बारवीं पास करने के बाद नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना से लाभान्वित करने हेतु आवेदन किया था किन्तु 2 वर्ष बीतने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को आवश्यक कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार डोईवाला मारखम ग्रान्ट बुल्लावाला निवासियों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा होने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। भू-माफियों द्वारा डांडा लखोंड में भूमि कब्जा किए जाने के प्रयास की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शान्ति विहार आवासीय विकास समिति द्वारा शान्ति विहार अजबपुर के प्रवेश द्वार पर अतिक्रमण से आवागमन की परेशानी के साथ ही दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी रहने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक यातायात को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार पीएमजीएसवाई से मुआवजा संबंधी शिकायतों पर  जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियन्ता कार्यवाही करने के निर्देश दिए।   
जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. शिव कुमार बरनवाल, अपर मुख्य नगर आयुक्त जगदीश लाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, एमडीडीए, विद्युत, सिंचाई, सेवायोजन, बाल विकास विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.