गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सविन बंसल ने दिखाई सख्ती तो आखिरकार वर्षों बाद खुल ही गया आईएसबीटी का निकासी गेट; अब सुगमता से निकलने लगी हैं दिल्ली यूपी व अन्य प्रांतो को जाने वाली बसें

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 31, 2025 5:18 अपराह्न
यातायात में बाधक बन रहा एनएच का पुराना आफिस भवन ध्वस्त व चुंगी शिफ्ट
सड़क किनारे खाली भूमि व फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग निर्माण जल्द
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई है। आईएसबीटी का लंबे समय से बंद पड़ा निकासी गेट पुनः खोल दिया गया है तथा गेट पर बने अवैध/अस्थायी निर्माण को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया गया है। वर्षों से गेट बंद होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में निकासी गेट खोलने के निर्देश दिए। डीएम की सख्ताई से आईएसबीटी का निकासी गेट खोल दिया गया है, जिससे अब यातायात संचालन में सुधार आया है।
उक्त निकासी गेट पर अस्थायी निर्माण एवं चुंगी स्थापित थी, जिसके कारण बसों की आवाजाही बाधित हो रही थी। प्रशासन द्वारा उक्त संरचनाओं को शिफ्ट करते हुए अस्थायी निर्माण को हटाया गया है। वर्तमान में दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें इसी निकासी गेट से सुचारु रूप से बाहर निकल रही हैं, जिससे आईएसबीटी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात दबाव में कमी आई है।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान आईएसबीटी पर यातायात में बाधक बने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के खाली पड़े पुराने कार्यालय भवन को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में उक्त भवन को ध्वस्त कर दिया गया है।  आईएसबीटी में दिल्ली यूपी के लिए अलग निकासी गेट खुलने से यातायात संचालन में सुधार हुआ है।
इसके अतिरिक्त आईएसबीटी पर फ्लाईओवर के नीचे अव्यवस्थित कट को बंद करते हुए सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित कट बनाए जाने तथा कलर पार्किंग के निर्माण के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही आईएसबीटी सड़क किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर टाइल्स बिछाकर पार्किंग निर्माण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है, जिससे अनियंत्रित पार्किंग पर रोक लगेगी और यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.