शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आंतरिक सुरक्षा को लेकर डीएम संदीप तिवारी ने ली अधिकारियों की बैठक

शेयर करें !
posted on : मई 16, 2025 12:01 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने गुरुवार को आंतरिक सुरक्षा को लेकर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में ब्लैकआउट के समय बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर चर्चा की गयी। डीएम ने आपदा प्रबंधन अधिकारी को सायरन की खरीद करने और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर जनपद के चिह्नित स्थानों पर सायरन को लगाने की कार्रवाई करने के साथ ही सभी अधिकारियें के साथ मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) साझा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर लोगों को जागरूरक करने के निर्देश दिए।

मुख्य शिक्षाधिकारी को सेफ सेल्टर के लिए भवनों, विद्यालयों का चयन करते हुए सड़क बिजली, पानी की जानकारी के साथ सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि मानसून आपदा में भी इनका इस्तेमाल किया जा सके।  सैनिक कल्याण विभाग को सिविल डिफेंस के लिए पूर्व सैनिकों के नामांकन की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी, जेपी और टीएचडीसी को भी लेबर, तकनीकी स्टाफ मूवमेंट को लेकर सावधानी बरतने और अनधिकृत व्यक्ति को परिसर में प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। कहा कि अगर कहीं को संदिग्ध गतिविधि होती है तो तुरन्त पुलिस को सूचना दें।

मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी हास्पिटलों में रेड क्रॉस लगाने, बर्न यूनिट को लेकर कार्यवाही करने, ब्लड बैंक में सभी वर्गों के ब्लड और अन्य जीवन रक्षक दवाइयों की उपब्लधता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं वन विभाग को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को राशन, ईंधन का स्टॉक रखने और कालाबाजारी को रोकने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

होमगार्ड कमांडेंट और डीईओ पीआरडी को स्किल वाइज जवानों को सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि जरूरत पड़ने पर उनके स्किल का लाभ लिया जा सके। संभागीय परिवहन अधिकारी को वाहन स्वामियों और चालकों के नम्बर, पता भी साझा करने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन विभाग के साथ-साथ अन्य सभी संबंधित विभागों को समय से आवश्यक वस्तुओं, उपकरणों का क्रय करने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए  कि सारे फायर हाईडेंट वर्किंग हों।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी ने बताया कि आपात स्थिति में अगर सायरन लंबे समय तक बजता है तो बडे खतरे का संकेत हो सकता है ऐसी स्थिति में तत्काल सुरक्षित स्थान पर शरण लें। इसके लिए घर में सुरक्षित स्थान का चिह्नीकरण करना आवश्यक है। यदि आप घर में हैं तो सायरन सुनते ही तुरन्त सतर्क हो जाएं और आसपास के लोगों को सूचित करें। सभी लाइट और गैस उपकरणों के साथ साथ खिड़की दरवाजे व पर्दे भी बंद कर लें। टीवी, रेडियो या मोबाइल से आधिकारिक जानकारी प्राप्त करते रहें। शान्त सतर्क और सावधान रहें। खिड़कियों या बालकनी के पास खडे न हो, जब तक प्रशासन द्वारा सुरिक्षत संदेश ना दिया जाए तक बाहर ना निकलें। यदि आप घर के बाहर हैं तो तुरन्त निकटतम इमारत, बेसमेंट में तुरन्त शरण लें। पुलों, खुले मैदानों, बिजली के खंबो या पेट्रोल पम्पों से दूर रहें। यदि आप वाहन चला रहें तो वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोक दें। हेड लाइट और इंजन बंद कर दें। सड़क के किनारे किसी इमारत में बेसमेंट में जाएं यदि कोई आश्रय उपलब्ध ना हो तो सड़क के किनारे लेट जाएं और सिर को ढक लें। अफवाहों पर ध्यान न दें केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। जिला प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला विकास अधिकारी केके पन्त सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.