मंगलवार, फ़रवरी 7, 2023
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
liveskgnews
7th फ़रवरी 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव

डीएम हिमांशु खुराना ने जैविक कृषि उत्पादों के विपणन में लिए मंडल में आउटलेट का किया उद्घाटन, मंडल वैली को ट्राउट वैली के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश

डीएम हिमांशु खुराना ने जैविक कृषि उत्पादों के विपणन में लिए मंडल में आउटलेट का किया उद्घाटन, मंडल वैली को ट्राउट वैली के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश
शेयर करें !
posted on : फरवरी 30, 2022 5:02 अपराह्न
 
चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को मंडल क्षेत्र में कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन, मनरेगा के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं और शिक्षण संस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मंडल में जैविक कृषि आउटलेट का उद्घाटन भी किया।परम्परागत कृषि विकास योजना के अन्तर्गत जैविक उत्पादों के विपणन के लिए कृषि विभाग द्वारा मंडल में जैविक कृषि आउटलेट बनाकर जय मॉ दुर्गा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से इसका संचालन शुरू किया गया है। इस आउटलेट में स्थानीय दालें, चावल, मंडुवा, सोयाबीन, मसाले, फरण आदि जैविक उत्पादों का विपणन आज से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने आउटलेट का शुभांरभ करते हुए सबसे पहले स्वयं ही यहां से खरीददारी की।

 

1 of 14
- +
मंडल क्षेत्र में मनरेगा के अन्तर्गत निर्मित मत्स्य तालाबों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने नए तालाबों का निर्माण कराते हुए अधिक से अधिक काश्तकारों को मत्स्य पालन से जोड़ने और पूरे मंडल वैली को एक ट्राउट प्रजनन केन्द्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मछली पालन के लिए फीड सप्लाई हेतु स्थानीय स्तर व्यवस्था की जाए। ताकि काश्तकारों को आसानी से मत्स्य फीड उपलब्ध हो और मछली पालन से जुड़े किसानों को अधिक फायदा मिल सके। जडी बूटी शोध संस्थान के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाई प्रोडेक्ट तैयार करने के लिए जड़ी बूटी विक्रय करने तथा पर्यटकों को यहां पर उत्पादन की जा रही जड़ी बूटियों की जानकारी देकर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इस दौरान शोध संस्थान में आर्किड हर्बल गार्डन, हर्बल एनालिटिकल प्रयोगशाला, संग्रहालय का निरीक्षण किया गया।
शैक्षिक गुणवत्ता को परखने के लिए जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सिरोली में प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से हिन्दी, अंग्रेजी, गणित विषयों पर सवाल पूछते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आंगनबाडी केन्द्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ बैठकर उनसे कविताएं सुनी और उनके शैक्षणित स्तर को परखा। उन्होंने पोषाहार वितरण के बारे में जानकारी लेते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र में बच्चों के खेल खिलौने, शिक्षण सामग्री, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला विकास अधिकारी सुमन राणा, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, ईई जल संस्थान आरके निर्वाल, जडी बूटी शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. सीपी कुनियाल, डा.एके भण्डारी आदि मौजूद थे।
 

हाल के पोस्ट

  • वन विभाग ने 04 व्यक्तियों को हाथी दांत तस्करी में किया गिरफ्तार, वन विभाग में वॉचर है अभियुक्त
  • एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस ने एसबीआई के बाहर किया प्रदर्शन
  • स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किए अर्पित
  • नरेन्द्रनगर : गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार एवं डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने सुनी जन समस्याएं, 21 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का किया मौके पर ही निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • आयुष्मान योजना : मुफ्त उपचार पर खर्च हुई 12 अरब से अधिक की धनराशि
  • देहरादून : डीएम सोनिका ने सुनी जन समस्याएं, 112 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का किया मौके पर ही निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • चमोली : जनशक्ति सोसाइटी के संचालकों की संपत्ति होगी जब्त, गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा हुआ दर्ज
  • महिला ने पेश की मानवता की मिशाल, हिरन के बच्चे को दिया नया जीवन
  • अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने पुलिस लाईन का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की मुलाकात, चार धाम यात्रा के लिये अलग से बजट की रखी मांग, ऊधमसिंह नगर में एम्स सैटालाइट सेंटर के उद्घाटन को किया आमंत्रित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.