बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बैंक लक्ष्य प्रतिपूर्ति की रिर्पोट उपलब्ध करवाएं – डीएम गौरव कुमार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2025 11:35 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बैंकों को आगामी तिमाही बैठक शाखावार लक्ष्य प्रतिपूति की रिपोेर्ट उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने कम सीडीपी रेशियो वाले बैंकों को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी बैंकों को सरकार की ओर से चलायी जा रही महत्वपूर्ण ऋण योजनाओं के आवेदनों को रिजेक्ट करने के कारण बताने को गया। 40 प्रतिशत से कम सीडीपी वाले बैंकों को इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बैंकों को संबंधित विभाग के समन्वय से सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों को लेकर एक समय सीमा निर्धारित करने को कहा ताकि दूरस्थ क्षेत्रों का अनावश्यक आने जाने में समय खराब न हो। सभी विभागों को बैंक की ओर से रिजेक्ट किए गए आवेदनों पर अपने स्तर से भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि आगामी तिमाही बैठक में शाखावार लक्ष्य प्रतिपूर्ति की रिपोर्ट उपलब्ध करायें।

लीड बैंक अधिकारी दान सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में लक्ष्य 600 के सापेक्ष 673 आवेदन बैंक को भेजे गए। इसमें से 303 पर ऋण वितरित किया गया है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 36 लक्ष्य के सापेक्ष 3 आवेदनों पर ऋण दिया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में 2035 आवेदन के सापेक्ष 1660 आवेदन पर ऋण वितरित हुआ है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना वाहन मद में 4 आवेदन के सापेक्ष 3, गैर वाहन मद में 14 के सापेक्ष 7 और होम स्टे में 37 आवेदन के सापेक्ष 11 आवेदनों पर ऋण वितरित हुआ है। सितम्बर 2025 तिमाही में जनपद का ऋण जमा अनुपात 25.90 प्रतिशत रहा।

जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में वार्षिक ऋण जमा उपलब्धी, ऋण जमा अनुपात, बैंकिग नेटवर्क के साथ-साथ राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की प्रायोजित ऋण योजनाओं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण व शहरी, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली वाहन व गैरवाहन मद, होम स्टे, स्पेशल कंपोनेंट प्लान आदि योजनाओं की समीक्षा की गयी।

इस दौरान नार्बाड के एजीएम श्रेयांश जोशी, राजेश सैनी समेत बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
  • मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
  • हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं, समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.